फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand weather As rain stops heat intensifies here is weather outlook Today

Uttarakhand: बारिश रुकी तो गर्मी ने दिखाए तेवर, मैदान से पहाड़ तक चढ़ा पारा, आज ऐसा रहेगा मौसम

Tue, 14 Jul 2026 02:00 AM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 14 Jul 2026 02:00 AM IST
सार

आज प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि पर्वतीय जिलाें के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
Uttarakhand weather As  rain stops heat intensifies here is weather outlook Today
गर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बीते दो दिनों से प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना रहने से गर्मी के साथ ही उमस ने खूब तेवर दिखाए। दिनभर चटक धूप खिलने की वजह से मैदान से लेकर पहाड़ तक पारा चढ़ा और उमस भरी गर्मी ने परेशान किया।

विज्ञापन


दरअसल, रविवार के बाद सोमवार को भी प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। दिन के समय तेज धूप खिलने से गर्मी ने परेशान किया। आंकड़ों पर नजर डालें तो दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री इजाफे के साथ 34.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 24.8 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में रहा।
विज्ञापन


उत्तराखंड में बनेगी पर्वतारोहण नीति: इको टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा; पर्यटन गतिविधियों की ऑनलाइन होगी बुकिंग
विज्ञापन
विज्ञापन


मैदान के साथ पर्वतीय इलाकों के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 14 जुलाई को भी प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना रहेगा।

हालांकि पर्वतीय जिलाें के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। देहरादून में दिन का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने का अनुमान है। आने वाले दिनों की बात करें तो 19 जुलाई तक प्रदेश भर के मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed