फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Public angry over BJP's anti-people policies: Pritam Singh

भाजपा की जन विरोधी नीतियों से जनता नाराज: प्रीतम सिंह

Tue, 14 Jul 2026 02:23 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 14 Jul 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Public angry over BJP's anti-people policies: Pritam Singh
कांग्रेस नेता और चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने सोमवार को बाढ़वाला में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि राज्य की जनता ने आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना लिया है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पूरी तैयारी के साथ क्षेत्र में कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

प्रीतम सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार मंदिरों में चढ़ावे तक को नहीं छोड़ रही है। प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से विकास करने वाली पार्टी रही है। उन्होंने जौनसार-बावर क्षेत्र में कांग्रेस सरकार के दौरान तीन तहसील, डिग्री कॉलेज, पॉलीटेक्निक और सड़कों के निर्माण का उल्लेख किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासनकाल में जौनसार-बावर क्षेत्र में विकास कार्य जानबूझकर ठप कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


जिला पंचायत उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, पछवादून कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय किशोर और जिला पंचायत सदस्य दीवान सिंह तोमर ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से पूर्ण मनोयोग से कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील शर्मा, अजीत चौहान, सरदार सिंह तोमर, उमादत जोशी, अजय नेगी, सीताराम चौहान, अनीता निराला, अंजू राठौर, श्याम दत्त वर्मा, अरुण चौहान, रमेश चौहान, केसर नेगी आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed