फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ruckus during MDDA sealing drive Clash between two groups in Dalanwala four people arrested

MDDA की सीलिंग के दौरान बवाल: डालनवाला में दो पक्षों में मारपीट, महिला समेत चार लोग गिरफ्तार

Mon, 13 Jul 2026 11:44 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 13 Jul 2026 11:44 PM IST
सार

एमडीडीए की टीम पुलिस बल की मौजूदगी में सीलिंग की कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान वहां मौजूद दो पक्षों के बीच एक-दूसरे पर आरोप लगाने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई।

विज्ञापन
Ruckus during MDDA sealing drive Clash between two groups in Dalanwala four people arrested
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

डालनवाला थाना क्षेत्र में एमडीडीए की सीलिंग कार्रवाई के दौरान सोमवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब दो पक्ष आपस में भिड़ गए। आरोप-प्रत्यारोप से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब स्थिति नहीं संभली तो शांतिभंग की आशंका के चलते एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सोमवार को कृष्णा कॉलोनी (कोरोनेशन अस्पताल के पीछे वाली गली) में एमडीडीए की टीम पुलिस बल की मौजूदगी में सीलिंग की कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान वहां मौजूद दो पक्षों के बीच एक-दूसरे पर आरोप लगाने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष सार्वजनिक स्थान पर एक-दूसरे के साथ मारपीट करने लगे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को शांत कराने और समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों पक्ष उग्र हो गए।
विज्ञापन


Dehradun: घट्टीगोला पुल के पास सड़क सुधारीकरण के दौरान गिरा मलबा, दो श्रमिक दबे, रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए लोक शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की। डालनवाला थाना प्रभारी नरेंद्र गहलावत ने बताया कि दोनों पक्षों से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में अनुराधा सिंह (35), चंद्र प्रताप सिंह (19), राजीव यादव (29) और सागर कुमार (30) शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि सार्वजनिक स्थान पर कानून व्यवस्था बिगाड़ने और मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed