फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Crime news Murder Man Killed with Sharp Weapon, Body Found Near Sarvanand Ghat

हरिद्वार: धारदार हथियार से गोदकर व्यक्ति की हत्या, सर्वानंद घाट के पास मिला शव, पुलिस शिनाख्त में जुटी

Thu, 17 Sep 2026 12:37 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Renu Saklani Updated Thu, 17 Sep 2026 12:37 PM IST
सार

हरिद्वार में बृहस्पतिवार सुबह सर्वानंद घाट के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जांच में सामने आया कि धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या की गई है, लेकिन अब तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
Haridwar Crime news Murder Man Killed with Sharp Weapon, Body Found Near Sarvanand Ghat
पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति की धारदार हथियार से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बृहस्पतिवार की सुबह सर्वानंद घाट के पास एक व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे। जांच में सामने आया कि व्यक्ति की गर्दन के पीछे और गले की तरफ धारदार हथियार से वार किए गए हैं।

ये भी पढे़ं...देहरादून:  फर्जी MBBS दाखिले पर मेडिकल एजुकेशन निदेशक का बयान- पांच संदिग्ध प्रमाणपत्र मिले, किए गए रद्द

विज्ञापन

प्रथम दृष्टया झगड़े में या फिर किसी पुरानी रंजिश के चलते हत्या की गई है। पुलिस शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। कपड़ों और जूतों से मृतक के अच्छे परिवार से होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। उम्र करीब 40 से 45 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed