फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Yamunotri Dham Danger Persists Near Ram Temple as Damaged Pedestrian Route Remains Hollow Uttarkashi

यमुनोत्री धाम: राम मंदिर के पास खतरा बरकरार, खोखले हिस्से से जोखिम उठाकर आवाजाही कर रहे हैं श्रद्धालु

Thu, 17 Sep 2026 02:55 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट (उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट (उत्तरकाशी) Published by: Renu Saklani Updated Thu, 17 Sep 2026 02:55 PM IST
सार

यमुनोत्री धाम में यात्रा मार्ग को सुरक्षित बनाने के लिए सुधार कार्य चल रहा है, लेकिन राम मंदिर के पास क्षतिग्रस्त हिस्सा अब भी चिंता का कारण बना है। मार्ग का एक हिस्सा भीतर से खोखला होने के बावजूद श्रद्धालुओं और घोड़े-खच्चरों की आवाजाही जारी है, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन
Yamunotri Dham Danger Persists Near Ram Temple as Damaged Pedestrian Route Remains Hollow Uttarkashi
क्षतिग्रस्त मार्ग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए अंतिम दौर में सुधार कार्य चल रहे हैं लेकिन राम मंदिर के पास क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग अब भी चिंता का कारण बना है। बीते 29 जुलाई को क्षतिग्रस्त हुए हिस्से पर सुधार कार्य की गति धीमी होने से श्रद्धालुओं और घोड़े-खच्चरों की आवाजाही जोखिम के बीच जारी है। पैदल मार्ग का एक हिस्सा भीतर से खोखला होने के कारण किसी भी समय बड़ी दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य और चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन के विशेष कार्याधिकारी डॉ. प्रजापति नौटियाल के यमुनोत्री धाम भ्रमण के बाद पैदल मार्ग को सुरक्षित बनाने के लिए राम मंदिर समेत अन्य संवेदनशील स्थानों पर सुधार कार्य तेज करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बावजूद राम मंदिर के पास क्षतिग्रस्त हिस्से का काम अभी अधूरा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब मार्ग पर लगातार यात्रियों और पशुओं की आवाजाही हो रही है, तो संवेदनशील हिस्से को पूरी तरह सुरक्षित किए बिना आवाजाही कैसे जारी है।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, केदारनाथ घाटी में भारी बारिश और घना कोहरा छाया

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय महावीर पंवार, मनमोहन उनियाल और सुरेश उनियाल ने कहा कि यात्रा मार्ग पर रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु और घोड़े-खच्चर गुजरते हैं। खोखले हिस्से की तत्काल मरम्मत नहीं हुई तो यह बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। उन्होंने अधूरे कार्य को जल्द पूरा कराने के साथ निर्माण में गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का पालन करवाने की मांग की। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के अंतिम प्रयासों के बीच यह अधूरा हिस्सा व्यवस्था की तैयारियों पर भी सवाल खड़ा कर रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed