सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Mansa Devi Temple to Remove Priests Accused of Touching Women While Giving Blessings

Haridwar: मनसा देवी मंदिर मामला, महिलाओं को स्पर्श कर आशीर्वाद देने वाले पुजारी मंदिर से हटाए जाएंगे

माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार। Published by: Renu Saklani Updated Sat, 13 Jun 2026 12:48 PM IST
विज्ञापन
सार

महिलाओं को स्पर्श कर आशीर्वाद देने वाले पुजारी मंदिर से हटाए जाएंगे। हरिद्वार मनसा देवी मंदिर निरीक्षण के दौरान श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज इस संबंध में निर्देश दिए।

Haridwar Mansa Devi Temple to Remove Priests Accused of Touching Women While Giving Blessings
मनसा देवी निरीक्षण के दौरान निर्देश देते श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

सोमवती अमावस्या और आगामी कांवड़ मेले से पहले अधिकारियों ने मनसा देवी मंदिर और पैदल मार्ग का निरीक्षण किया गया। डीएम मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने मंदिर में मिली खामियों को दूर करने और अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश दिए गए।



वहीं श्रीमहंत ने महिलाओं को स्पर्श करने वाले पुजारियों को मंदिर से बाहर करने की चेतावनी दी। पिछले वर्ष मनसा देवी पैदल मार्ग पर हुई भगदड़ की घटना को देखते हुए इस बार विशेष सतर्कता बरती जा रही है। डीएम और एसएसपी ने प्रशासनिक टीम के साथ मंदिर परिसर और पैदल मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर में अनावश्यक दुकानों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत ने भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोमवती अमावस्या स्नान पर्व और कांवड़ मेले में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए किसी भी तरह के अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सख्त चेतावनी दी कि कोई भी पुजारी किसी महिला या श्रद्धालु को आशीर्वाद देने के बहाने स्पर्श नहीं करेगा।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand: प्रदेश में 22 जून को पहुंच सकता है मानसून, तापमान में गिरावट और बारिश का दौर होगा शुरू


ऐसा करने पर पुजारी को मंदिर से बाहर कर दिया जाएगा। श्रीमहंत ने मंदिर में चढ़ाए जाने वाले नारियल को रिसाइकिल करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने ट्रस्टियों और व्यवस्थापकों के साथ मिलकर एक वृहद कार्ययोजना तैयार की। इसमें पूरे कांवड़ मेले के दौरान मंदिर में लंगर प्रसाद वितरण करने की भी योजना तय की गई है। निरीक्षण के दौरान ट्रस्टी अनिल शर्मा, सीमा गिरी और राजगिरी महाराज भी मौजूद रहे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed