फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News BJP MP brother faces serious charges including fake appointment

Haridwar: नेशनल पब्लिक सर्विस ट्रस्ट ने भाजपा सांसद के भाई पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस में की शिकायत

Mon, 13 Jul 2026 04:12 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार
माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 13 Jul 2026 04:12 PM IST
विज्ञापन
Haridwar News BJP MP brother faces serious charges including fake appointment
- फोटो : Freepik.com

नेशनल पब्लिक सर्विस ट्रस्ट ने भाजपा सांसद के सगे भाई पर कई आरोप लगाए हैं। पुलिस को दी शिकायत में ट्रस्ट ने फर्जी नियुक्तियां, फर्जी चुनाव, 160 बीघा ग्राम समाज भूमि की कथित बिक्री, 1988 से बिना वैध लीज सरकारी भूमि पर कॉलेज-होटल व दुकानों का संचालन, करोड़ों की सरकारी धन निकासी, सरकारी अभिलेख गायब करने और राजनीतिक संरक्षण के आरोप लगाया है।

विज्ञापन


नेशनल पब्लिक सर्विस ट्रस्ट ने धनौरी स्थित नेशनल इंटर कॉलेज से जुड़े कथित बहुचर्चित शिक्षा एवं भूमि घोटाले को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार को विस्तृत आपराधिक शिकायत प्रेषित की है। संस्था के सचिव प्रियांशु काम्बोज द्वारा दी गई शिकायत में कॉलेज के प्रबंधक आदेश कुमार व अन्य संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध अनेक गंभीर आरोप लगाते हुए पूरे प्रकरण की एसआईटी व विजिलेंस जांच कर तत्काल एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की गई है। 
विज्ञापन


शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कथित रूप से फर्जी सदस्यता एवं अवैध चुनावों के आधार पर गठित प्रबंध समिति ने वर्ष 2012 में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की फर्जी नियुक्तियां कर वर्षों तक राज्य कोष से करोड़ों रुपये का वेतन, महंगाई भत्ता, एरियर तथा अन्य सेवा लाभ प्राप्त किए। यह भी कहा गया है कि उत्तराखंड शासन व शिक्षा विभाग की विभिन्न जांचों में गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बावजूद अब तक कॉलेज प्रबंधक आदेश कुमार एवं प्रबंध समिति के विरुद्ध कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, कॉलेज प्रबंधक आदेश कुमार एवं प्रबंध समिति ने लगभग 160 बीघा ग्राम समाज की शैक्षणिक भूमि, जिसका बाजार मूल्य लगभग 50 करोड़ बताया गया है, को कथित रूप से मात्र 7.42 करोड़ में हस्तांतरित कर अवैध आर्थिक लाभ प्राप्त किया गया। इसके अतिरिक्त वर्ष 1988 से बिना वैध लीज सरकारी भूमि पर कॉलेज का संचालन, उसी भूमि पर होटल, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं दुकानों का संचालन कर निजी लाभ अर्जित करने तथा सिंचाई विभाग की भूमि पर कथित अतिक्रमण के भी आरोप लगाए गए हैं। 

संस्था ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि कॉलेज प्रबंधक द्वारा वर्ष 2012 में चतुर्थ श्रेणी नियुक्तियों, चुनावों एवं भूमि संबंधी महत्वपूर्ण सरकारी अभिलेख गायब कर दिए गए, जिससे जांच प्रभावित हुई। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया है कि शासन स्तर पर कई पत्राचार एवं जांच होने के बावजूद प्रभावशाली राजनीतिक संरक्षण के कारण अब तक दोषियों के विरुद्ध कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। शिकायत में भाजपा की राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी के भाई आदेश कुमार की भूमिका की भी स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है। 

पूरे प्रकरण पर प्रतिक्रिया देते हुए विधि विशेषज्ञ कृष्णकांत ने कहा कि यदि शिकायत में लगाए गए आरोप सत्य पाए जाते हैं तो यह केवल एक शैक्षणिक संस्थान का मामला नहीं, बल्कि राज्य कोष, ग्राम समाज की सार्वजनिक संपत्ति एवं शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा अत्यंत गंभीर प्रकरण है। उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर पूर्व में हुई जांचों के बावजूद यदि अब तक आपराधिक कार्रवाई नहीं हुई है तो इसकी भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। संस्था ने कॉलेज प्रबंधक आदेश कुमार एवं प्रबंध समिति के विरुद्ध एसआईटी एवं विजिलेंस जांच, तत्काल एफआईआर, संबंधित बैंक खातों को फ्रीज करने, अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों की जांच, सरकारी धन की वसूली तथा दोषियों के विरुद्ध विधि के अनुसार कठोर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed