{"_id":"6a54e1efbf28a71e24005013","slug":"uttarakhand-various-development-schemes-to-be-implemented-cm-dhami-grants-financial-approval-of-99-crore-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: धरातल पर उतरेंगी विभिन्न विकास योजनाएं, सीएम धामी ने दी 99 करोड़ की वित्तीय मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: धरातल पर उतरेंगी विभिन्न विकास योजनाएं, सीएम धामी ने दी 99 करोड़ की वित्तीय मंजूरी
Mon, 13 Jul 2026 06:34 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Mon, 13 Jul 2026 06:34 PM IST
सार
रुद्रप्रयाग कोषागार में अनावासीय भवन की मरम्मत व विद्युतीकरण का कार्य के लिए 38.06 लाख, पुलिस संचार प्रशिक्षण केंद्र धौरणखास देहरादून में प्रस्तावित एसटीपी प्लांट के निर्माण को 2.73 करोड़ व बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र में फायर स्टेशन की स्थापना के लिए 9.45 करोड़ रुपये की मंजूरी दी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विभिन्न विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए 99 करोड़ की वित्तीय मंजूरी दी है। नैनीताल जिले के रामनगर में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक के ऑटोमेशन के निर्माण के लिए 3.68 करोड़ की स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग कोषागार में अनावासीय भवन की मरम्मत व विद्युतीकरण का कार्य के लिए 38.06 लाख, पुलिस संचार प्रशिक्षण केंद्र धौरणखास देहरादून में प्रस्तावित एसटीपी प्लांट के निर्माण को 2.73 करोड़ व बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र में फायर स्टेशन की स्थापना के लिए 9.45 करोड़ रुपये की मंजूरी दी।
विज्ञापन
हर्रावाला रेलवे स्टेशन सोमनाथ रवाना हुई आस्था ट्रेन: सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी, 720 श्रद्धालु हुए रवाना
विज्ञापन
चंपावत में ककराली टनकपुर से मां पूर्णागिरी धाम तक यात्रा मार्ग में स्ट्रीट लाइट के लिए दो करोड़, डीडीहाट के लोहारगांव में संपर्क निर्माण के लिए पहली किश्त 42.52 लाख रुपये, चंपावत में जवाहर नवोदय विद्यालय लटौली, चंपावत में ओपन जिम का निर्माण के लिए 59.66 लाख, यमकेश्वर में जानकी पुल से चौरासी कुटिया तक संपर्क मार्ग को बीटल्स स्ट्रीट के रूप में विकसित करने के लिए 51.44 लाख रुपये की स्वीकृति दी। बागेश्वर जिले के कपकोट की सरयू वैली व शामा क्षेत्र में विद्युत सब स्टेशन दो करोड़, भीमताल के ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम सभा कैडागांव के कैडाकोट बुग स्थल तथा धारी के मौनीबाग आश्रम में धर्मशाला निर्माण को 52.77 लाख रुपये का अनुमोदन दिया।
ग्रामीण निर्माण विभाग के अधीन चल रहे निर्माण कार्यों के लिए 137.60 लाख, चलोमी जिले के नंदानगर में पैदल पुलिया का निर्माण के लिए 47.03 लाख, यमकेश्वर के सीला में सतेड़ (खासन) नदी पर बनसारी गांव के पास 30 मीटर स्पान स्टील पैदल पुल निर्माण को 47.21 लाख रुपये स्वीकृत किए।