Haridwar News: औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी के स्क्रैप यार्ड में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी
बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एचपीएम इनोटेक प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही मायापुर फायर स्टेशन की यूनिट तुरंत मौके पर पहुंच गई।
विस्तार
रानीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार की देर रात एक फैक्टरी के स्क्रैप यार्ड में भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास की फैक्ट्रियों में भी खतरा पैदा हो गया। मौके पर अफरा तफरी मच गई। दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
दमकल विभाग के अनुसार, देर रात बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एचपीएम इनोटेक प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही मायापुर फायर स्टेशन की यूनिट तुरंत मौके पर पहुंच गई। आग की विकरालता को देखते हुए सिडकुल और बहादराबाद फायर स्टेशन से दो अतिरिक्त दमकल वाहन भी बुलाए गए। मौके पर पहुंची फायर यूनिट ने देखा कि फैक्ट्री के स्क्रैप यार्ड में आग लगी हुई है, जो तेजी से फैल रही थी। दमकल कर्मियों ने मोटर फायर इंजन से पानी की तेज धार चलाकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। साथ ही जेसीबी की मदद से जलते हुए स्क्रैप को बाहर निकालकर आग पर काबू पाया गया।
Dehradun: दून अस्पताल की पहली मंजिल पर शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पंजीकरण के दाैरान हुई घटना, मची अफरातफरी
दमकल कर्मियों ने आग को आसपास की फैक्ट्रियों तक फैलने से रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। काफी देर की मशक्कत के बाद आग पूरी तरह नियंत्रित कर ली गई। सीएफओ वंश बहादुर यादव ने बताया कि आग को बुझा दिया गया था। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले की जांच की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.