{"_id":"69b2b5d42a92dbfc050356af","slug":"harrawala-cancer-hospital-will-be-operational-soon-dehradun-news-c-5-drn1043-919530-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जल्द होगा हर्रावाला कैंसर अस्पताल का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जल्द होगा हर्रावाला कैंसर अस्पताल का संचालन
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
भराड़ीसैंण। देहरादून जिले के हर्रावाला में राजकीय कैंसर अस्पताल का संचालन के लिए टाटा मेमोरियल सेंटर मुंबई के साथ देश के बड़े कैंसर चिकित्सा संस्थानों के साथ बात चल रही है। जल्द ही अस्पताल को शुरू किया जाएगा।
भाजपा विधायक बृजभूषण गैरोला के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, 125 करोड़ की लागत से कैंसर अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। सरकार ने अस्पताल को पीपीपी मोड पर संचालित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए एक कमेटी गठित की गई। कमेटी की रिपोर्ट पर अस्पताल को शुरू किया जाएगा।
....
पिथौरागढ़ में इसी सत्र से मेडिकल कॉलेज शुरू करने का प्रयास
कांग्रेस विधायक मयूख महर के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, 600 करोड़ की लागत से पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है। इसी सत्र से मेडिकल कॉलेज शुरू करने की तैयारी है। पिथौरागढ़ में बन रहे क्रिटिकल केयर यूनिट के पास भूधंसाव की आईआईटी रुड़की से जांच कराई जाएगी। यदि रिपोर्ट में जमीन को सही नहीं पाया जाता है तो इसे अन्य स्थान पर बनाने की कार्रवाई की जाएगी।
.......
चारधाम यात्रा में नहीं होगी स्वास्थ्य सेवाओं की कमी
यमुनोत्री क्षेत्र के विधायक संजय डोभाल के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, चारधाम यात्रा में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी नहीं रहेगी। उत्तरकाशी जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट में रोटेशन के आधार पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। 30 डॉक्टर पीजी कर लौटे हैं, जल्द ही उन्हें तैनाती की जाएगी।
Trending Videos