सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Health Check-up Conducted for Lok Bhawan Employees and Their Families

Dehradun News: लोक भवन के कर्मचारियों, परिजनों की हुई स्वास्थ्य जांच

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
Health Check-up Conducted for Lok Bhawan Employees and Their Families
विज्ञापन
देहरादून। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर लोक भवन में कार्यक्रम हुआ, जिसमें प्रथम महिला गुरमीत कौर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। रेकिट और प्लान इंडिया के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में लोक भवन में निवासरत परिवारों लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों ने निशुल्क स्वास्थ्य जांच की।
Trending Videos

गुरमीत कौर ने महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि एक स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार और समाज की नींव रखती है। उन्होंने बच्चों के पोषण, स्वच्छता एवं नियमित स्वास्थ्य जांच को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। प्रथम महिला ने कहा कि नियमित हाथ धोना, स्वच्छ जल का उपयोग और अपने आस-पास की साफ-सफाई बनाए रखना जैसी सरल आदतें अनेक बीमारियों से बचाव में सहायक होती हैं। इस मौके पर सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, परिसहाय अमित श्रीवास्तव, वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव, डॉ. एके सिंह, डॉ. प्रांजलि थापा, रेकिट एवं प्लान इंडिया के प्रोग्राम मैनेजर सैयद अली नकवी, मैनेजर प्लान इंडिया संजय सिंह अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed