{"_id":"69dce664bf8c6ac5df01b747","slug":"coordination-committee-to-be-formed-for-road-maintenance-dehradun-news-c-5-drn1043-945102-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएमजीएसवाई : सड़कों के रखरखाव के लिए गठित होगी समन्वय समिति : धामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएमजीएसवाई : सड़कों के रखरखाव के लिए गठित होगी समन्वय समिति : धामी
विज्ञापन
विज्ञापन
- लंबित घोषणाओं पर अधिकतम 20 दिन में जारी करें शासनादेश
- मुख्यमंत्री ने की डीडीहाट, गंगोलीहाट, कपकोट, बागेश्वर विधानसभा क्षेत्रों के घोषणाओं की समीक्षा की
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत बनीं सड़कों के रखरखाव के लिए विभागों की समन्वय समिति का गठन किया जाएगा। समिति के माध्यम से सड़कों के मरम्मत कार्यों की नियमित निगरानी की जाए, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम व सुरक्षित बना रहे।
सोमवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री ने डीडीहाट, गंगोलीहाट, कपकोट व बागेश्वर विधानसभा क्षेत्रों में सीएम घोषणाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जिन घोषणाओं पर अभी तक शासनादेश जारी नहीं हुए हैं, उनके संबंध में त्वरित कार्रवाई की जाए। लंबित घोषणाओं पर अधिकतम 20 दिनों के भीतर शासनादेश जारी करें।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राज्य सरकार के मूल मंत्र सरलीकरण, समाधान, निस्तारण व संतुष्टि के आधार पर कार्य करने के निर्देश दिए। जनहित से जुड़े कार्यों में आने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। इसके साथ ही विधायकों से समन्वय स्थापित कर प्रभावी समाधान निकाला जाए। सीएम ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वन भूमि स्थानांतरण से जुड़े मामलों की जिला स्तर पर नियमित समीक्षा विकास कार्यों में बाधा को दूर किया जाए।
बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी सड़कों के पेच वर्क का काम मानसून से पहले अनिवार्य रूप पूरा करने के निर्देश दिए। जिन स्थानों पर खेल मैदानों के लिए भूमि उपलब्ध हो चुकी है, वहां 15 दिनों के भीतर आवश्यक धनराशि जारी कर निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाए, जिससे युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध हो सके।
बैठक में मुख्यमंत्री ने कनालीछीना से पिपली बगड़ीगांव तक मोटर मार्ग के चौड़ीकरण, कपकोट के राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय के साथ पूर्व माध्यमिक स्कूल संचालित व बागेश्वर जिला अस्पताल में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इसमें किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के बिशन सिंह चुफाल, कपकोट से सुरेश गड़िया, बागेश्वर से पार्वती दास मौजूद रहे। जबकि गंगोलीहाट के विधायक फकीर राम वर्चुअल माध्यम से जुड़े।
इस मौके पर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, सचिव शैलेश बगौली, एसएन पांडेय, वर्चुअल माध्यम से कुमांऊ आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी पिथौरागढ़ आशीष भटगांई, जिलाधिकारी बागेश्वर आकांक्षा कोंडे शामिल रहे।
Trending Videos