सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Char Dham Yatra 2026 Shuttle Service to Operate from the Site of Landslide Uttarakhand news

Chardham Yatra: जहां भूस्खलन होगा, वहीं से चलेगी शटल सेवा, तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए उठाया गया कदम

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 17 Apr 2026 01:24 PM IST
विज्ञापन
सार

परिवहन मंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्री परेशान न हों इसलिए इस बार जहां भूस्खलन होगा वहीं से शटल सेवा चलेगी।

Char Dham Yatra 2026 Shuttle Service to Operate from the Site of Landslide Uttarakhand news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि चारधाम यात्रा में इस बार भूस्खलन के हिसाब से विभाग की शटल सेवा संचालित की जाएगी। उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए यह शुरुआत की गई है।

Trending Videos

डिजिटल समिट में पहुंचे परिवहन एवं आईटी मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए परिवहन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी आरटीओ, एआईटीओ लगातार फील्ड में मुस्तैदी से व्यवस्थाएं बनाने में जुटे हैं। पहली बार यात्रा में आने वाले तीर्थयात्रियों को उल्टी, कचरा आदि के दौरान इस्तेमाल के लिए बैग दिए जाएंगे। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand: दफ्तर हो या रेलवे स्टेशन, हर संदिग्ध की पहचान करेगी नैना, जानिए एआई मॉडल की क्या-क्या खूबियां

मंत्री बत्रा ने बताया कि अभी तक केवल सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक ही शटल सेवा संचालित हो रही है। बताया कि इस बार जहां भी भूस्खलन की वजह से यातायात बाधित होगा, वहां शटल सेवा संचालित की जाएगी। मकसद ये है कि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्हें तत्काल यातायात सेवा मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed