सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chardham Yatra 2026 Work on issuing Green Cards for the Char Dham Yatra has begun Karanprayag news

Chamoli: चारधाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड बनाने का काम शुरू, वाहन चालकों के लिए लगाया गया अलग काउंटर

संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली) Published by: Renu Saklani Updated Fri, 17 Apr 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
सार

चारधाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड बनने शुरू हो गए हैं। वाहन चालकों के लिए अलग काउंटर लगाया गया है।

Chardham Yatra 2026 Work on issuing Green Cards for the Char Dham Yatra has begun Karanprayag news
चारधाम यात्रा मार्ग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

परिवहन विभाग की ओर से चारधाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड बनाने का काम शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से करीब 150 से अधिक वाहनों की जांच की गई। चालकों की सुविधा के लिए अलग काउंटर लगाया गया है जिससे वह आसानी से ग्रीन कार्ड बना सकें।

Trending Videos

चारधाम यात्रा के लिए सरकार की ओर से व्यावसायिक वाहनों के ग्रीन कार्ड अनिवार्य किया गया है। इसके तहत वाहनों की फिटनेस और जरूरी दस्तावेज आदि की जांच की जाती है। परिवहन विभाग के तकनीकी क्षेत्रीय निरीक्षक विकास कुमार का कहना है कि व्यावसायिक वाहनों की भौतिक और तकनीकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही ग्रीन कार्ड लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान वाहनों में फर्स्ट ऐड बॉक्स, कूड़ादान, अग्निशमन यंत्र आदि रखना अनिवार्य है। इस दौरान चालकों को सुरक्षित यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand:  पूर्व सीएम हरीश रावत की तरबूज-खरबूज पार्टी, चखाया सियासी स्वाद, नारी शक्ति बंधन अधिनियम पर बोले

संभागीय परिवहन अधिकारी अभिषेक भट्गांई ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान वाहन चालक यात्रियों से बेहतर संवाद करें जिससे प्रदेश से एक अच्छा संदेश यात्रियों तक पहुंच सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed