सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doon-Paonta National Highway No Signboard or Warning Indicators Installed FIR Filed Against Operations Manager

Exclusive: दून-पांवटा हाईवे पर हो रहे हादसे, नहीं लगाए साइन बोर्ड और चेतावनी संकेतक; संचालन प्रबंधक पर एफआईआर

अंकित यादव, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 17 Apr 2026 05:00 AM IST
विज्ञापन
सार

हाल ही में देहरादून से पांवटा साहिब के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किया गया है। पुलिस के मुताबिक यह एक तरफा रास्ता है। इसे पांवटा साहिब से आने वाले वाहनों के लिए तैयार किया गया है। मार्ग पर साइन बोर्ड, यातायात चिह्न, रिफ्लेक्टर, चेतावनी संकेतक और लाइट के इंतजाम नहीं है।

Doon-Paonta National Highway No Signboard or Warning Indicators Installed FIR Filed Against Operations Manager
एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

देहरादून-पांवटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग पर साइन बोर्ड, चेतावनी संकेतक और लाइट आदि नहीं लगाए जाने से 10 दिन में आठ हादसे हो चुके हैं। इनमें तीन लोग जान गंवा चुके हैं। पुलिस ने कई बार नोटिस देने के बाद भी कमियां दूर न होने पर बृहस्पतिवार को एनएच के संचालन प्रबंधक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

Trending Videos


गौरतलब है कि हाल ही में देहरादून से पांवटा साहिब के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किया गया है। पुलिस के मुताबिक यह एक तरफा रास्ता है। इसे पांवटा साहिब से आने वाले वाहनों के लिए तैयार किया गया है। मार्ग पर साइन बोर्ड, यातायात चिह्न, रिफ्लेक्टर, चेतावनी संकेतक और लाइट के इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में प्रेमनगर चौक से गोल चौराहे की ओर जाने वाले वाहन इसी मार्ग पर चढ़ जाते हैं। उन्हें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं रहता कि वे गलत दिशा में वाहन चला रहे हैं। करीब चार किलोमीटर आगे गोल चौराहे के पास ही वाहन नीचे उतर पाते हैं। ऐसे में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं।

Doon-Delhi Expressway: वाया एक्सप्रेसवे दिल्ली जाने वाली बसों का किराया 25% घटाया, अब देने होंगे इतने रुपये

पुलिस के मुताबिक 10 दिन में हुईं आठ दुर्घटनाओं मेें तीन लोगों की मौत हुई वहीं, छह लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। आठ अप्रैल को इसी मार्ग पर दो वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई थी। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद 10 अप्रैल को हादसे में एक युवक की मौत हो गई, कई घायल हुए। इसके बाद भी कई घटनाएं सामने आईं।

एसएचओ प्रेमनगर नरेश राठौर ने बताया कि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एनएच के संचालन प्रबंधक को कई बार नोटिस जारी कर इसे दुरुस्त करने के लिए कहा गया लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। इस मामले में पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए संचालन प्रबंधक लोकेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संचालन प्रबंधक को मौके पर भी ले गई थी पुलिस
जानकारी के मुताबिक मार्ग पर बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए पुलिस एनएचएआई के संचालन प्रबंधक को मौके पर भी लेकर गई थी। इस दौरान पुलिस ने मांग की थी कि मार्ग में जो भी कमियां हैं उसे फौरन दूर करें। इसके लिए सख्त निर्देश दिए गए थे। इसके बाद भी अधिकारियों ने इसमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed