सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami Arrives on the Spot to Investigate Public Grievances Uttarakhand CM Helpline

Uttarakhand: जन शिकायत की पड़ताल करने मौके पर पहुंचे सीएम, वीडियो कॉल पर लिए अधिकारी, दिखाई जमीनी हकीकत

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 17 Apr 2026 02:35 PM IST
विज्ञापन
सार

जन शिकायत की पड़ताल करने के लिए मुख्यमंत्री धामी ग्राउंड पर उतरे। समस्याएं देख उन्होंने अधिकारियों पर नाराजगी जताई। साथ ही जल्द से जल्द समाधान के निर्देश दिए।

CM Dhami Arrives on the Spot to Investigate Public Grievances Uttarakhand CM Helpline
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

सीएम हेल्पलाइन पर आई शिकायतों की पड़ताल करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद मौके पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कार्य में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। 

Trending Videos


देहरादून के जाखन निवासी विवेक मदान ने राजपुर रोड पर विद्युत लाइन अंडरग्राउंड किए जाने के कारण फुटपाथ को हुए नुकसान की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज कराई थी। मदान ने शिकायत में उल्लेख किया था कि जाखन में पहले सड़क किनारे फुटपाथ बनाया गया, बाद में यूपीसीएल ने इस फुटपाथ को खोदकर, अंडरग्राउंड लाइन बिछा डाली, लेकिन इस दौरान मिट्टी का भरान ठीक से नहीं किया गया, जिस कारण फुटपाथ की टाइल्स बैठ गई हैं। इससे फुटपाथ का पूरा लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो कॉल के जरिए फुटपाथ की स्थिति दिखाई
मुख्यमंत्री ने शिकायतकर्ता विवेक मदान को साथ लेकर अपने मोबाइल से ही अधिकारियों को वीडियो कॉल के जरिए फुटपाथ की स्थिति दिखाई। मुख्यमंत्री ने स्थिति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि अंडरग्राउंड होने के बावजूद कई जगह बिजली लाइन ऊपर दिखाई दे रही है। जिस कारण जन सामान्य को खतरा पैदा हो सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी प्लानिंग के साथ काम करें।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: दफ्तर हो या रेलवे स्टेशन, हर संदिग्ध की पहचान करेगी नैना, जानिए एआई मॉडल की क्या-क्या खूबियां


प्रदेश भर में चलाएं अभियान
सीएम ने कहा कि वे प्रदेश भर के आगामी दौरों पर इसी तरह नियमित निरीक्षण करेंगे। उन्होंने मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन को निर्देश दिए कि प्रदेश में यदि कहीं और भी इस तरह की शिकायत आ रही है तो उन्हें दूर किया जाए, इसके लिए प्रदेश भर में अभियान चलाया जाए। मुख्यमंत्री इस दौरान स्थानीय दुकानदारों और निवासियों से भी बातचीत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed