Uttarakhand: गर्मी बढ़ने के साथ ही प्रदेश में बिजली की मांग में आया रिकॉर्ड उछाल, यूपीसीएल के सामने चुनौती
गर्मी बढ़ने के साथ ही प्रदेश में बिजली की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। यूपीसीएल के लिए बिजली की उपलब्धता चुनौती बनी हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गर्मी बढ़ने के साथ ही प्रदेश में बिजली की मांग में रिकॉर्ड उछाल आ गया है। हालांकि यूपीसीएल प्रबंधन का दावा है कि फिलहाल कहीं भी घोषित कटौती नहीं हो रही है। प्रदेश में महीने के शुरू में बिजली की मांग चार करोड़ यूनिट थी जो बढ़कर 5.8 करोड़ यूनिट तक पहुंच गई है।
माना जा रहा है कि मई में ही बिजली की मांग छह करोड़ यूनिट पार कर जाएगी। ऐसे में यूपीसीएल के लिए बिजली की उपलब्धता चुनौती बनी हुई है। अच्छी बात यह है कि यूपीसीएल के पास अभी मांग के सापेक्ष 5.9 करोड़ यूनिट की उपलब्धता है।
ये भी पढ़ें...Rudraprayag: मुनकटिया में भारी भूस्खलन से बंद हुआ केदारनाथ यात्रा मार्ग, 10,500 श्रद्धालु फंसे; फिर मिली मदद
लिहाजा, निगम प्रबंधन का कहना है कि कहीं भी कटौती नहीं की जा रही है। यह अलग बात है कि ओवर लोड या अन्य कारणों से कई जगहों पर ट्रिपलिंग की समस्या सामने जरूर आ रही है। पिछले दो दिन में ही बिजली की मांग 5.3 करोड़ यूनिट से 5.8 करोड़ यूनिट पहुंची है।