फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Hemkund Sahib Portals to close on October 10 record number of pilgrims paid obeisance this year

Hemkund Sahib Yatra: 10 अक्तूबर को बंद होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट; इस वर्ष रिकॉर्ड श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

Mon, 10 Aug 2026 01:35 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 10 Aug 2026 01:35 PM IST
सार

हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने से अब तक दो लाख से ज्यादा श्रद्धालु गुरुद्वारे में मत्था टेक चुके हैं। इस वर्ष कपाट बंद होने की तिथि भी सामने आ गई है।

विज्ञापन
Hemkund Sahib Portals to close on October 10 record number of pilgrims paid obeisance this year
हेमकुंड साहिब - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हेमकुंड साहिब के कपाट इस वर्ष 10 अक्तूबर को बंद होंगे। हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि यात्रा 10 अक्तूबर को औपचारिक रूप से बंद कर दी जाएगी। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि निर्धारित तिथि से पूर्व अपनी यात्रा पूर्ण कर लें।

विज्ञापन


इस वर्ष हेमकुंड साहिब की यात्रा का शुभारंभ 23 मई को विधि-विधान के साथ हुआ था। कपाट खुलने के बाद से अब तक देश-विदेश से 2 लाख 38 हजार से अधिक श्रद्धालु पवित्र धाम के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में निरंतर उत्साह बना रहा।
विज्ञापन


Kanwar Yatra 2026: मंत्री रेखा आर्या ने उठाई कांवड़, 2036 में भारत को ओलंपिक की मेजबानी मिलने की कामना
विज्ञापन
विज्ञापन


हेमकुंट घाटी में खिले फूल, ब्रह्मकमल ने बढ़ाई प्राकृतिक सुंदरता
वर्तमान समय में हेमकुंड घाटी फूलों से गुलजार है। वैली ऑफ फ्लावर्स में खिलने वाले सभी प्रकार के फूल यहां भी अपनी पूरी सुंदरता के साथ खिले हुए हैं। इसके साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पाए जाने वाले दुर्लभ ब्रह्मकमल भी खिले हुए हैं। ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि वे इस सुखद और मनमोहक प्राकृतिक दृश्य का भरपूर लाभ उठाएं व प्रकृति की इस अद्भुत छटा का आनंद लें।

15 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर स्थित है पवित्र धाम
हेमकुंड साहिब सिख परंपरा में अत्यंत पवित्र एवं महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यह धाम समुद्र तल से 15,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर सात बर्फ से ढके शिखरों और स्वच्छ हिमानी झील के मध्य स्थित है। ट्रस्ट के अध्यक्ष ने उत्तराखंड सरकार, जिला प्रशासन, पुलिस, सुरक्षा बल, सेना, सेवादारों तथा समस्त संगत के सक्रिय सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed