{"_id":"69d28891104f5f2cfb04e93f","slug":"hemkund-sahib-yatra-2026-army-personnel-and-trust-members-conduct-reconnaissance-of-trek-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hemkund Sahib: सेना के जवान और ट्रस्ट के सदस्यों ने की हेमकुंड साहिब मार्ग की रेकी, जमी पांच से छह फीट बर्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hemkund Sahib: सेना के जवान और ट्रस्ट के सदस्यों ने की हेमकुंड साहिब मार्ग की रेकी, जमी पांच से छह फीट बर्फ
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 05 Apr 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
सार
हेमकुंट साहिब यात्रा इस वर्ष 23 मई से शुरू हो रही है। पहला जथा 20 मई को ऋषिकेश से रवाना किया जाएगा। इससे पहले सेना के जवान रूट से बर्फ हटाने का काम शुरू करेगी।
हेमकुंड साहिब में बर्फ
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
हेमकुंड साहिब यात्रा को शुरू होने में अब कुछ ही समय रह गया है। इससे पहले भारतीय सेना के जवान और गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सेवादारों ने गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक ट्रेक रूट की रेकी की। रेकी के दौरान पाया गया कि हेमकुंड साहिब में लगभग पांच से छह फीट तक बर्फ जमी हुई है।
Trending Videos
मार्ग में अटलाकोटी ग्लेशियर पॉइंट पर भी काफी मात्रा में बर्फ मौजूद है। पिछले दस दिनों में जो ताज़ा बर्फ गिरी है, वह यदि आने वाले दिनों में धूप निकली तो आसानी से पिघल जाएगी। इससे ट्रेक रूट को साफ करने और यात्रा शुरू करने में सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand: बदरी-केदार में बर्फबारी, निजमुला घाटी में बिजली ठप, मसूरी में बारिश तो सुवाखोली में पड़े ओले
भारतीय सेना की टुकड़ी 15 अप्रैल के बाद रवाना होगी, जो यात्रा मार्ग पर जमी बर्फ को हटाने का कार्य करेगी, ताकि कपाट खुलने से पहले रास्ता पूरी तरह सुरक्षित हो सके।