सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   A tree fell on a power line due to the storm, cutting off power supply to 12 villages.

Chamoli News: आंधी से बिजली लाइन पर गिरा पेड़, 12 गांवों की आपूर्ति बंद

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 05 Apr 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
A tree fell on a power line due to the storm, cutting off power supply to 12 villages.
विज्ञापन
बारिश के कारण निगम के कर्मचारी नहीं जोड़ पाए लाइन
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
पीपलकोटी। रविवार को मौसम खराब रहा और बारिश हुई। आंधी चलने से निजमुला घाटी की बिजली लाइन पर एक पेड़ गिर गया जिससे घाटी के करीब 12 गांवों में बिजली सप्लाई बंद हो गई है। वहीं लगातार हो रही बारिश के कारण ऊर्जा निगम के कर्मचारी लाइन जोड़ने का काम शुरू नहीं कर पाए।
रविवार अपराह्न क्षेत्र में बारिश शुरू हुई। इसी बीच मल्ला बिरही व टिटरी तोक के बीच चीड़ का एक सूखा पेड़ बिजली लाइन पर जा गिरा। इससे लाइन टूट गई है। सूचना पर ऊर्जा निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण लाइन को जोड़ने का काम शुरू नहीं हो पाया। हाइटेंशन लाइन टूटने से निजमुला घाटी के गाड़ी, व्यारा, झींझी, निजमुला, पगना, पाणा, ईराणी, मौली हडूंग सहित करीब 13 गांवों में बिजली गुल हो गई। वहीं निचले क्षेत्रों में भी बिजली सप्लाई बंद हो गई थी जिसे चालू कर दिया गया है। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता प्रदीप शर्मा ने बताया कि बारिश थमने पर लाइन को जोड़ दिया जाएगा। निचले क्षेत्र में बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




फोटो

बिजली गिरने से रेस्टोरेंट में लगी आग, सिलिंडर फटने से हुई विकराल
होटल में लगा था ताला, टीम ने पहुंचकर बुझाई आग, सारा सामान हुआ नष्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। चमाेली-कुंड हाईवे पर मंडल में बिजली गिरने से एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। रेस्टोरेंट पर ताला लगा हुआ था। यहां रखे गैस सिलिंडर के फटने से आग विकराल हो गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। आग से रेस्टोरेंट में रखा अधिकांश सामान जल गया।

मंडल में जड़ी-बूटी शोध संस्थान के समीप एक रेस्टोरेंट स्थित है। पुलिस चौकी प्रभारी विपिन त्यागी ने बताया कि रविवार को अपराह्न करीब तीन बजे बारिश के दौरान बिजली गिरने से अचानक रेस्टोरेंट में आग लग गई। रेस्टोरेंट में सिलिंडर भी रखा था जो आग लगने से फट गया और आग विकराल हो गई। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस चौकी को दी। अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी गई जिस पर टीम दो वाहनों के साथ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। उन्हाेंने बताया कि रेस्टोरेंट स्थानीय मनीष नौटियाल का है और ऋषिकेश निवासी राजीव गुप्ता को किराये पर दिया गया है। इन दिनों रेस्टोरेंट बंद था। बताया कि प्रथम दृष्टया बिजली गिरने के बाद रेस्टोरेंट में शाॅर्ट सर्किट होने से आग लगने की सूचना है। इसकी जांच भी की जा रही है। आग बुझाने में अग्निशमन अधिकारी नरेश सिंह, अनूप सिंंह, यशवंत सिंह, पवन सिंह, अंकित सिंह, रश्मि आदि मौजूद रहे।

कर्णप्रयाग में दो घंटे तक हुई बारिश
कर्णप्रयाग। रविवार सुबह धूप खिली लेकिन दोपहर बाद मौसम बदला। कर्णप्रयाग एवं आसपास दोपहर करीब साढ़े बारह बजे से ढाई बजे तक तेज बारिश हुई। स्थानीय रमेश ने बताया कि बारिश के कारण अप्रैल माह में भी नवंबर जैसा एहसास रहा। वहीं बारिश से सिमली रोड किनारे के दुकानदारों को भी परेशानी उठानी पड़ी। सड़क का ढलान दुकानों की ओर और नालियां बंद होने से बारिश का पानी दुकानों में घुस गया। वहीं गैरसैंण में पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर दो बजे तक नगर सहित विधानसभा परिसर भराड़ीसैंण, सारकोट, परवाड़ी, घंडियाल , महरगांव, पज्याणा डुंग्री मठकोट, अंद्रपा, कूंजापाणी में जमकर बारिश हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed