{"_id":"6a95e142a2602bb076001928","slug":"history-sheeter-arrested-with-grams-of-smack-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1055302-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: 8.75 ग्राम स्मैक के साथ ए-श्रेणी का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: 8.75 ग्राम स्मैक के साथ ए-श्रेणी का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
Tue, 01 Sep 2026 01:47 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑपरेशन प्रहार के तहत सेलाकुई थाना पुलिस ने लेबर चौक के पास से जमनपुर निवासी ए-श्रेणी के हिस्ट्रीशीटर जब्बार को 8.75 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ सेलाकुई समेत जिले के विभिन्न थानों में नशा तस्करी, चोरी और अवैध हथियार रखने सहित कुल 12 प्राथमिकी दर्ज हैं।
थाना प्रभारी लोकपाल परमार ने बताया कि पुलिस टीम रविवार को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान आरोपी को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से स्मैक बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना सेलाकुई में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी थाने का ए-श्रेणी का हिस्ट्रीशीटर है और नशे का आदी है। उसके खिलाफ सहसपुर, विकासनगर, सेलाकुई और पटेलनगर थाने में कुल 12 प्राथमिकी दर्ज हैं। इनमें मादक पदार्थों की तस्करी व कब्जे, चोरी के माल की बरामदगी, चोरी, अवैध हथियार रखने, गुंडा एक्ट और अन्य आपराधिक मामलों से जुड़े अपराध शामिल हैं। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।