{"_id":"6a16aa3c195fb066d50cd284","slug":"ima-dehradun-passing-out-parade-preparations-intensify-president-droupadi-murmu-to-attend-the-ceremony-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: आईएमए की पासिंग ऑउट परेड की तैयारियां तेज, समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: आईएमए की पासिंग ऑउट परेड की तैयारियां तेज, समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
Wed, 27 May 2026 02:03 PM IST
Renu Saklani
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Wed, 27 May 2026 02:03 PM IST
सार
आईएमए की पासिंग ऑउट परेड की तैयारियां तेज हो गई हैं। परेड की सफलता को लेकर सेना के वरिष्ठ अधिकारी कैडेट्स को कड़ी ट्रेनिंग दे रहे हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- फोटो : एक्स/राष्ट्रपति भवन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए) में पासिंग आउट परेड की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस वर्ष राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस महत्वपूर्ण समारोह में शामिल होंगी और नए कैडेट्स से सलामी लेंगी। राष्ट्रपति के आने के कारण पासिंग ऑउट परेड की तैयारियों में नया उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन
इस बार पासिंग ऑउट परेड में महिला कैडेट्स भी शामिल होंगी। इसे आईएमए अपने लिए एक नए गौरवशाली क्षण के तौर पर देख रहा है। यह परेड भारतीय सैन्य अकादमी के प्रशिक्षण सत्र के समापन का प्रतीक है। इसके बाद कैडेट्स को देश के अलग-अलग हिस्सों में अधिकारी के रूप में कमीशन दिया जाएगा और वे देश की सेवा के लिए तैयार होंगे।
विज्ञापन
विशेष प्रशिक्षण कराया जा रहा
पासिंग ऑउट परेड को लेकर नए कैडेट्स में भी जबरदस्त उत्साह का माहौल है। कैडेट परेड की सफलता सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वे ड्रिल और मार्चिंग का नियमित अभ्यास कर रहे हैं। आईएमए के वरिष्ठ अधिकारी कैडेट्स की क्षमता को सर्वोच्च रखने के लिए उनसे विशेष प्रशिक्षण करा रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Chardham Yatra: केदारनाथ और यमुनोत्री में यात्रियों की संख्या बढ़ने पर पंजीकरण बंद, श्रद्धालुओं ने किया हंगामा
इंडियन मिलिट्री एकेडमी की स्थापना एक अक्टूबर 1932 को हुई थी। इसका उद्घाटन कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल सर फिलिप चेटवोड ने की थी। तब इसकी प्रशिक्षण क्षमता 40 जेंटलमैन कैडेट्स की थी। अब यह क्षमता बढ़कर 1650 जेंटलमैन कैडेट्स तक पहुंच गई है। अब तक 64,000 से अधिक जेंटलमैन कैडेट्स आईएमए से पास आउट होकर देश की सेवा में जा चुके हैं।