फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   India China border Latest News: Indian Air Force AN-32 aircraft Arrives Chinyalisaur Airport

चीन सीमा से लगे चिन्यालीसौड़ पहुंचा वायुसेना का एएन-32 विमान, किया लैंडिंग और टेकऑफ का अभ्यास

Thu, 22 Oct 2020 06:35 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 22 Oct 2020 06:35 PM IST
सार

  • मल्टी परपज एएन-32 विमान ने किया लैंडिंग और टेकऑफ का अभ्यास
  • दोपहर सेना के अधिकारियों को लेकर आगरा लौट गया विमान

विज्ञापन
India China border Latest News: Indian Air Force AN-32 aircraft Arrives Chinyalisaur Airport
AN-32 aircraft - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में चीन सीमा से लगे चिन्यालीसौड़ एयरपोर्ट हवाई अड्डे पर गुरुवार को भारतीय वायु सेना का मल्टी परपज एएन-32 विमान पहुंचा। इस दौरान विमान ने लैंडिंग और टेकऑफ का अभ्यास किया। 

विज्ञापन


सीमा के सबसे नजदीकी एयर बेस चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर सेना की गतिविधियां बढ़ गई हैं। बीते करीब दो माह से हवाई अड्डा क्षेत्र सेना की छावनी में तब्दील हो गया है। यहां आए दिन सेना के वाहनों के जत्थे पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: उत्तराखंड से लगी चीन सीमा पर चेतक हेलीकॉप्टर से पहुंचे वायुसेना के अधिकारी, लिया व्यवस्थाओं का जायजा 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां विश्राम के पश्चात सेना के जवानों को बॉर्डर पर भेजा जा रहा है। दो दिन पहले हेलीकॉप्टर से चिन्यालीसौड़ पहुंचे वायु सेना के अधिकारियों ने यहां हवाई अड्डे का जायजा लिया था।

पांच बार लैंडिंग और टेकऑफ का अभ्यास किया

बृहस्पतिवार को आगरा एयरबेस से वायु सेना का मल्टी परपज विमान एएन-32 पहुंचा। विमान ने हवाई पट्टी पर पांच बार लैंडिंग और टेकऑफ का अभ्यास किया।

इससे पहले वायु सेना के अधिकारी इस एयर बेस पर अपना कम्यूनिकेशन सिस्टम भी स्थापित कर चुके हैं। हालांकि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा होने के कारण सेना के अधिकारियों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी।

आम जनता को भी हवाई अड्डा क्षेत्र के आसपास नहीं आने दिया जा रहा है। दोपहर बाद वायु सेना का विमान सेना के अधिकारियों को लेकर आगरा लौट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed