{"_id":"696d4920fc2a69867d062ed2","slug":"india-dominated-on-the-second-day-of-the-international-taekwondo-competition-dehradun-news-c-5-drn1008-882166-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के दूसरे दिन भारत का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के दूसरे दिन भारत का दबदबा
विज्ञापन
परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देशीय हाल में आयोजित इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप के मेडल प्राप्त व
विज्ञापन
-भारत और नेपाल के बीच हुए रोमांचक मुकाबले
माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। आठवीं अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप (क्योरुगी, पूमसे व स्पीड किकिंग) के दूसरे दिन भारत का दबदबा रहा। परेड ग्राउंड के बहुउद्देश्य हॉल में चल रही प्रतियोगिता में रविवार को भारत और नेपाल के खिलाड़ियों के बीच कई रोमांचक मुकाबल खेले गए।
क्योेरूगी बालिका सीनियर अंडर 57 किग्रा में भारत की तुया अदक ने स्वर्ण, प्रिया ने रजत, वाइखोमगम देवी ने कांस्य पदक जीता। जबकि क्योरूगी बालिका सीनियर अंडर 62 किग्रा में भारत की लष्राम सोनी चानू ने स्वर्ण, रिया राजपूत ने रजत कहेरा हुसैन ने कांस्य व क्योरूगी बालिका सीनियर अंडर 67 किग्रा में भारत की सपना कुमारी ने स्वर्ण, कोमल ने रजत पदक अपने नाम किया। क्योरूगी बालिका जूनियर अंडर 55 किग्रा में भारत की शुभी ने स्वर्ण, नेपाल की तारा साऊद ने रजत व भारत की चित्राकाशी त्रिवेदी ने कांस्य पदक जीता। क्योरूगी बालिका जूनियर अंडर 68 किग्रा में भारत की सृष्टि सरकार ने स्वर्ण, अंकिता संतरा ने रजत व नेपाल की लक्ष्मी राठौर ने कास्यं पदक हासिल किया। क्योरूगी बालिका जूनियर अंडर 44 किग्रा में भारत की दिव्यांशी ने स्वर्ण, परी ने रजत व नेपाल की नमूना भट्टा ने कांस्य पदक अपने नाम किया। क्योरूगी बालिका जूनियर अंडर 46 किग्रा में नेपाल की काजल तमराकर ने स्वर्ण, भारत की वर्षा रानी ने रजत, स्नेहा सिंह व पलक शर्मा ने कांस्य पदक अपने नाम किया। क्योरूगी बालिका जूनियर अंडर 53 किग्रा में नेपाल की सुषमा ने स्वर्ण, नेपाल की भावना बिष्ट ने रजत व भारत की अराध्या शुक्ला ने कास्यं पदक जीता। इससे पहले विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा ने बतौर मुख्य अतिथि खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में देश-विदेश के लगभग 450 खिलाड़ी व 45 तकनीकी अधिकारी भाग ले रहे है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X