सब्सक्राइब करें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2020 : पूरा हुआ सपना, पहाड़ की बेटी भारतीय सेना में बनी अधिकारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 07 Mar 2020 08:52 PM IST
सार

  • दून के कांवेंट ऑफ जीसस एंड मैरी से 12वीं करने के बाद चंडीगढ़ से किया ग्रेजुएशन
  • सीडीएस में चयनित होने के बाद ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी में ली ट्रेनिंग, पास आउट होकर बनी भारतीय सेना का हिस्सा

विज्ञापन
International Women's Day 2020: uttarakhand yashika nayal commissioned in Indian Army today
- फोटो : अमर उजाला

पौड़ी की बेटी याशिका ने थल सेना में अधिकारी बनकर राज्य का नाम रोशन किया है। ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) चेन्नई से पास आउट होकर सेना का हिस्सा बनी याशिका ने दून के सीजेएम से 12वीं करने के बाद चंडीगढ़ से ग्रेजुएशन किया। 

Trending Videos
International Women's Day 2020: uttarakhand yashika nayal commissioned in Indian Army today
- फोटो : अमर उजाला

मूलत: बुघाणी, भैसकोट, पौड़ी गढ़वाल निवासी याशिका नयाल के माता-पिता ने अपनी होनहार बिटिया के कंधे पर सितारे सजाए। उनके पिता योगेंद्र सिंह नयाल ने बताया कि चंडीगढ़ से बीए करने के बाद याशिका ने सीडीएस क्वालिफाई किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
International Women's Day 2020: uttarakhand yashika nayal commissioned in Indian Army today
- फोटो : अमर उजाला

ओटीए चेन्नई में एक साल की कड़ी ट्रेनिंग लेकर वह लेफ्टिनेंट बनीं हैं। याशिका के पिता योगेंद्र सिंह नयाल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण में वरिष्ठ ड्राफ्ट्समैन के पद पर कार्यरत हैं।
 
International Women's Day 2020: uttarakhand yashika nayal commissioned in Indian Army today
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि याशिका ने बचपन से भारतीय सेना में अफसर बनने का सपना देखा था। इसके लिए उसने जमकर मेहनत भी की।
 
विज्ञापन
International Women's Day 2020: uttarakhand yashika nayal commissioned in Indian Army today
- फोटो : अमर उजाला
योगेंद्र सिंह नयाल ने कहा कि याशिका की सफलता से क्षेत्र की अन्य बालिकाओं को भी संघर्ष कर आगे बढ़ने का हौसला और प्रेरणा मिलेगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed