{"_id":"6a38439bc9347290fa0df154","slug":"iron-gate-of-the-house-of-gulnar-bano-a-resident-of-dl-dehradun-news-c-5-1-drn1031-1001101-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: गेट काटकर चोरी करने में पड़ोसी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: गेट काटकर चोरी करने में पड़ोसी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आंबेडकर मार्ग डीएल रोड निवासी गुलनार बानो के घर का लोहे का गेट ग्राइंडर मशीन से काटकर चोरी करने के आरोप में डालनवाला पुलिस ने पड़ोसी तनवीर अहमद खान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया गेट भी बरामद कर लिया।
पुलिस के अनुसार 19 जून को गुलनार बानो ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह परिवार सहित बाहर गई थीं। लौटने पर घर का लोहे का गेट गायब मिला। उन्होंने पड़ोसी तनवीर अहमद खान पर शक जताया था। शिकायत के आधार पर डालनवाला थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज में तनवीर अहमद खान ग्राइंडर मशीन से गेट काटते हुए दिखाई दिया। थाना प्रभारी डालनवाला संतोष सिंह कुंवर ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने चोरी की बात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर सहस्रधारा रोड स्थित हिल व्यू अपार्टमेंट के पास एक बंद प्लॉट से चोरी किया गया लोहे का गेट बरामद किया गया। मा.सि.रि.