फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   It is ridiculous for the BJP, which is in power, to organize a

सत्ता में बैठी भाजपा का लोकतंत्र बचाओ यात्रा निकालना हास्यास्पद: लालचंद

Fri, 30 Oct 2026 12:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
It is ridiculous for the BJP, which is in power, to organize a
भाजपा की ओर से निकाली जा रही लोकतंत्र बचाओ यात्रा पर कांग्रेस ने तीखा प्रहार किया है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा ने इसे हास्यास्पद करार देते हुए सवाल उठाया है कि केंद्र और राज्य, दोनों जगह सत्ता में बैठी भाजपा आखिर लोकतंत्र को किससे बचाने की बात कर रही है।
विज्ञापन

शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा करना सत्ताधारी दल की सबसे बड़ी संवैधानिक और नैतिक जिम्मेदारी है। लोकतंत्र केवल चुनाव जीतकर सत्ता में बने रहने का नाम नहीं है। इसकी असली बुनियाद जनता के प्रति जवाबदेही, विपक्ष की आवाज का सम्मान और सरकार से सवाल पूछने की स्वतंत्रता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब विपक्ष महंगाई, बेरोजगारी और जनता से जुड़े अहम मुद्दे उठाता है, तो सरकार को उन सवालों का जवाब देना चाहिए। कांग्रेस नेता ने नसीहत दी कि लोकतंत्र खोखले नारों और यात्राओं से नहीं, बल्कि सरकार के आचरण और कार्यशैली से मजबूत होता है। भाजपा को लोकतंत्र बचाने की दुहाई देने के बजाय यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जनता की आवाज सुनी जाए और विपक्ष को अपनी बात रखने का पूरा अवसर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed