रेल यात्री कृपया ध्यान दें: जन्माष्टमी पर्व पर दिल्ली से हरिद्वार के बीच चलेगी विशेष ट्रेन, यहां भी रुकेगी
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर घर लौटने या धार्मिक यात्रा की तैयारी कर रहे रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली और हरिद्वार के बीच विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रेलवे दिल्ली से हरिद्वार के बीच विशेष ट्रेन का संचालन करेगा। तीन से छह सितंबर के बीच चलने वाले विशेष ट्रेन को रुड़की रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव दिया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि गाड़ी संख्या 04413 दिल्ली-हरिद्वार अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 3, 4 और 5 सितंबर को दिल्ली रेलवे स्टेशन से रात 11 बजे रवाना होकर गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर और रुड़की होते हुए अगले दिन सुबह 4ः55 पर हरिद्वार पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 04414 हरिद्वार - दिल्ली अनारक्षित स्पेशल ट्रेन हरिद्वार रेलवे स्टेशन से 4, 5 और 6 सितंबर को शाम 5 बजे रवाना होगी। इन्हीं रेलवे स्टेशनों से होते हुए ट्रेन रात 10 बजे दिल्ली पहुंचेगी। सीनियर डीसीएम ने बताया कि इसके अलावा 04213 - 14 अयोध्या कैंट - आनंद विहार टर्मिनल - अयोध्या कैंट स्पेशल ट्रेन 3 और 4 मार्च को दोनों ओर से एक - एक फेरा संचालित की जाएगी।
ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: तीन मृतक श्रमिकों के नाम से आर्थिक सहायता लेने का प्रयास, प्राथमिकी दर्ज, हरिद्वार जिले का है मामला
ट्रेन 3 सिंतबर को शाम 6ः20 पर अयोध्या कैंट से रवाना होकर अगले दिन सुबह 6ः10 पर आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। आनंद विहार टर्मिनल से 4 सितंबर को सुबह 8ः20 पर रवाना होकर रात 9ः35 पर अयोध्या कैंट पहुंचेगी। ट्रेन को बाराबंकी, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, हापुड़ और गाजियाबाद रेलवे स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।