{"_id":"6a7a11ea0029d42fcc0f66b7","slug":"jollygrant-news-elephant-attacks-woman-in-barasi-grant-she-is-critically-injured-and-has-been-hospitalized-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jollygrant: बड़ासी ग्रांट में हाथी ने किया महिला पर हमला, बुरी तरह हुई घायल, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jollygrant: बड़ासी ग्रांट में हाथी ने किया महिला पर हमला, बुरी तरह हुई घायल, अस्पताल में भर्ती
Mon, 10 Aug 2026 11:36 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)
Published by: Alka Tyagi
Updated Mon, 10 Aug 2026 11:36 PM IST
सार
महिला दूध लेकर वापस अपने रेस्टोरेंट के लिए आ रही थी। तभी हाथी ने उन पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
हाथी
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थानो न्याय पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत बड़ासी ग्रांट में हाथी द्वारा किए गए हमले में एक महिला बुरी तरह घायल हो गई। घायल को इलाज के लिए सीएमआई अस्पताल देहरादून ले जाया गया है। जहां महिला को आईसीयू में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि हाथी के हमले से महिला की कई पसलियां टूटी हैं। घायल महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अंजली गुप्ता के छोटे भाई अखिलेश मनवाल ने कहा कि उनकी बहन धनियाडी में रहती है। वह शाम करीब 7: 15 बजे उनके घर से दूध लेकर वापस अपने रेस्टोरेंट के लिए आ रही थी। तभी हाथी ने उन पर हमला बोल दिया। अंजली गुप्ता का एयरपोर्ट-रायपुर मुख्य मार्ग पर धनियाडी में रेस्टोरेंट है।
विज्ञापन
Chamoli: अतिवृष्टि से तमक नाला उफनाया; बैली ब्रिज बहा, चीन सीमा से संपर्क कटा, बीआरओ का कर्मचारी लापता
विज्ञापन
कहा कि अंजलि को आईसीयू में भर्ती किया गया है। उनकी कई पसलियों में चोट है। रेंजर एनएल डोभाल ने कहा कि जंगल से सटे हुए इलाके में यह घटना हुई है। वन विकास विभाग की टीम अस्पताल में मौजूद है।