फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Former Agniveers may receive this big gift on Independence Day becoming first state to do so in Uttarakhand

Uttarakhand: स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व अग्निवीरों को मिल सकता है ये बड़ा तोहफा, ऐसा करने वाला पहला राज्य बनेगा

Tue, 11 Aug 2026 03:55 AM IST
Digvijay Singh अमित शर्मा, अमर उजाला, देहरादून
अमित शर्मा, अमर उजाला, देहरादून Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 11 Aug 2026 03:55 AM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व अग्निवीरों को बड़ा तोहफा दे सकते हैं। इस दिन मुख्यमंत्री अग्निवीर पुनर्रोजगार सेल के गठन को औपचारिक स्वीकृति दे सकते हैं।

विज्ञापन
Former Agniveers may receive this big gift on Independence Day becoming first state to do so in Uttarakhand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व अग्निवीरों को बड़ा तोहफा दे सकते हैं। इस दिन मुख्यमंत्री अग्निवीर पुनर्रोजगार सेल के गठन को औपचारिक स्वीकृति दे सकते हैं। इसके बाद सेल काम करना शुरू कर देगा। उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य है जिसने रिटायर हो रहे अग्निवीरों के समायोजन के लिए इस तरह का मॉडल तैयार किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने पूर्व अग्निवीर पुनर्रोजगार सेल के गठन संबंधी सभी औपचारिकताओं को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है। इस निर्देश के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस पर प्राथमिकता के साथ काम करना शुरू कर दिया है। सेल के गठन और इसके प्रारूप पर अंतिम सहमति बन गई है और स्वतंत्रता दिवस पर यह काम करना शुरू कर देगा।

विज्ञापन


अग्निवीरों के विषय की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने इस सेल को स्वयं अपने अंदर रखने का निर्णय लिया है। अग्निवीरों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए बनी सेल में उनके अलावा एक सेवानिवृत्त कर्नल, राज्य सरकार के अधिकारी और विशेषज्ञों की एक टीम होगी। यह सेल अग्निवीरों की योग्यता, रुचि और अनुभव को ध्यान में रखते हुए उनके लिए रोजगार के उपाय सुझाएगी। जो अग्निवीर व्यावसायिक पढ़ाई कर बहुराष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए व्यावसायिक शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। निजी उद्यम करने को इच्छुक अग्निवीरों को आर्थिक और तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


1200 जवान दिसंबर-जनवरी में होंगे रिटायर
अग्निवीरों के पहले बैच में उत्तराखंड के करीब 1200 जवान दिसंबर-जनवरी में अपनी सेवा पूरी कर रिटायर होंगे। सरकार ने इनके रोजगार के लिए पूरी योजना तैयार कर ली है। मुख्यमंत्री धामी ने 17 जुलाई को पूर्व अग्निवीरों को रोजगार दिलाने के लिए एक सेल गठित करने की घोषणा की थी। इस तरह एक महीने के अंदर मुख्यमंत्री अग्निवीरों से किया गया अपना वादा निभाने की राह पर आगे बढ़ते हुए दिख रहे हैं। बता दें कि राज्य में अभी भी सैनिक कल्याण बोर्ड काम करता है जो सेना से रिटायर हो रहे जवानों और उनके आश्रितों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कार्य करता है। सूत्रों के अनुसार, अग्निवीरों को रोजगार उपलब्ध कराने में सरकार इस बोर्ड के अनुभवों का लाभ उठाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed