सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kalsi bus accident: Himachal bus driver admitted to PGI Chandigarh also dies

कालसी बस हादसा: पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती हिमाचल के बस चालक की भी मौत, तीन की पहले जा चुकी जान

संवाद न्यूज एजेंसी, कालसी (विकासनगर) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 08 Feb 2026 01:16 PM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश के चौपाल से पांवटा साहिब आ रही हिमाचल रोडवेज की बस मंगलवार को हरिपुर-कोटी-क्वानू-मीनस राजमार्ग पर सुदोई खड्ड के पास 100 मीटर गहरी खाई गिर गई थी। हादसे में तीन लोगों की पहले जान जा चुकी है। वहीं, चालक की भी मौत हो गई है।

Kalsi bus accident: Himachal bus driver admitted to PGI Chandigarh also dies
चालक की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

हरिपुर-कोटी-क्वानू-मीनस राजमार्ग पर मंगलवार को हुए बस हादसे में घायल हुए हिमाचल प्रदेश के ग्राम मजोटली निवासी चालक दिनेश शर्मा (48) वर्ष की भी मृत्यु हो गई है। घायल चालक दिनेश शर्मा को ग्राफिक एरा अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। दुर्घटना में मौके पर ही दो महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। 

Trending Videos


Uttarakhand: सीएम योगी का पंचूर में भव्य स्वागत, बच्चों को दुलारते दिखे, बोले-हम भी तेरे दादा लगते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के परिजन प्यारे राम शर्मा ने बताया कि पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान शनिवार देर रात उनका निधन हो गया। उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्र व एक पुत्री है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed