{"_id":"69874a957d58f1397e08ea70","slug":"the-military-memorial-will-become-a-center-of-attraction-for-people-from-india-and-around-the-world-joshi-dehradun-news-c-5-hld1006-896208-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैन्यधाम बनेगा देश-दुनिया के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र : जोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैन्यधाम बनेगा देश-दुनिया के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र : जोशी
विज्ञापन
विज्ञापन
- सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया सैन्यधाम का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। सैन्यधाम देश-दुनिया के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। यह कहना है सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का। उन्होंने यह बात यहां गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्यधाम के अंतिम चरण के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए कही। उन्होंने कार्यदायी संस्था एवं विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सैन्यधाम की भव्यता एवं दिव्यता पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने बताया कि सैन्यधाम करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है, इसका निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। देशभर के प्रमुख स्मारकों के अध्ययन के बाद इसका निर्माण किया गया है। भारतीय सेना में जिन दो सैनिकों की पूजा की जाती है, बाबा हरभजन सिंह और बाबा जसवंत सिंह के मंदिर का निर्माण सैन्यधाम में किया गया है। उन्होंने कहा, देश के प्रथम सीडीएस और उत्तराखंड का गौरव स्व. जनरल बिपिन रावत के नाम पर सैन्यधाम का मुख्य द्वार बनाया गया है। उन्होंने कहा, शीघ्र ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से समय लेकर सैन्यधाम का लोकार्पण किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान केंद्रीय सैनिक बोर्ड सचिव ब्रिगेडियर दिग्विजय सिंह बसेरा, डिप्टी जीओसी ब्रिगेडियर आरएस थापा, मेजर जनरल सम्मी सबरवाल, निदेशक श्याम सिंह, परियोजना निदेशक रविंद्र कुमार, लक्ष्मण सिंह रावत, कैप्टन दिनेश प्रधान आदि मौजूद रहे।
Trending Videos