{"_id":"5bf7eae6bdec224153247013","slug":"kartik-purnima-2018-ganga-snan-pilgrims-panic-on-har-ki-pauri-haridwar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हरकी पैड़ी पर दिखे कुंभ जैसे हालात,बनी भगदड़ की स्थिति, कई श्रद्धालु भीड़ में कुचलने से बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरकी पैड़ी पर दिखे कुंभ जैसे हालात,बनी भगदड़ की स्थिति, कई श्रद्धालु भीड़ में कुचलने से बचे
Sat, 24 Nov 2018 09:58 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sat, 24 Nov 2018 09:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
ganga snan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं की पुलिस के साथ जबरदस्त झड़प हो गई। इतना नहीं वहां भगदड़ जैसे स्थिति बनने से कई श्रद्धालु भीड़ में कुचलने से बचे। यहां उस वक्त बड़ा हादसा होने से टला जब ब्रह्मकुंड की तरफ श्रद्धालुओं की नो एंट्री कर दी गई। इसके बाद हरकी पैड़ी के मुख्यद्वार पर श्रद्धालुओं का दबाव बढ़ने पर भगदड़ की स्थिति बन गई।
2 of 6
गंगा स्नान हरिद्वार
कई श्रद्धालु नीचे भी गिरे। गनीमत रही कि गिरने वाले श्रद्धालु भीड़ के पैरों तले कुचले जाने से बच गए। गुस्साए श्रद्धालुओं की पुलिस से धक्का-मुक्की तक हो गई। मामला बढ़ता देख एसपी सिटी ममता वोहरा ने मोर्चा संभालते हुए बैरीकेटिंग हटवाकर ब्रह्मकुंड का रास्ता साफ किया तब कही जाकर स्थिति संभल पाई।
3 of 6
गंगा स्नान हरिद्वार
हरिद्वार पुलिस को कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं के भारी तादाद में पहुंचने की उम्मीद संभवत कम थी। इसलिए पुलिस ने व्यवस्था को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई। शुक्रवार को दिन चढ़ने के साथ ही हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं का दबाव लगातार बढ़ ही रहा था। तभी पुलिस ने हरकी पैड़ी गंगा घाट को खाली कराने के बजाय ब्रह्मकुंड की तरफ एंट्री बंद कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
ganga snan
उसका नतीजा ये रहा कि श्रद्धालु मुख्य गेट पर उमड़ पड़े। श्रद्धालुओं के हुजूम के आगे सभी व्यवस्थाएं फेल हो गई और भगदड़ की स्थिति बन गई। दबाव अधिक होने पर श्रद्धालुओं की पुलिस से धक्का मुक्की हो गई। श्रद्धालु ब्रह्मकुंड की तरफ जाने की जिद करने लगे।
विज्ञापन
5 of 6
ganga snan
श्रद्धालुओं ने इस दौरान बैरीकेटिंग तोड़ने का भी प्रयास किया। भीड़ का दबाव अधिक होने पर एसपी सिटी ममता वोहरा तुरंत मौके पर पहुंच गई और बैरीकेटिंग को खुलवाया। तब जाकर स्थिति थोड़ी ठीक हो सकी। पूरे मामले में पुलिस की बदइंतजामी साफ दिखाई दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।