सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kotdwar News elephant entered Bilkot village after climbing a two-kilometer incline damaged water supply lines

Kotdwar: दो किमी की चढ़ाई चढ़कर बिलकोट गांव में धमका हाथी, पेयजल लाइनें की क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में दहशत

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 04 Feb 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
सार

केटीआर के जंगल से निकलकर एक हाथी दो किमी. खड़ी चढ़ाई चढ़कर बिलकोट गांव पहुंच गया। हाथी ने गांव व दोनों विद्यालयों की सारी पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त कर दी है।

Kotdwar News elephant entered Bilkot village after climbing a two-kilometer incline damaged water supply lines
हाथी ने पेजजल लाइनें की क्षतिग्रस्त - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

कोटद्वार भाबर के बाद अब हाथी चढ़ाई चढ़कर पहाड़ के गांवों में भी धमकने लगा है। मंगलवार रात एक हाथी कालागढ़ टाइगर रिजर्व (केटीआर) के जंगल से निकलकर मुख्य सड़क से दो किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई चढ़कर नैनीडांडा ब्लॉक के प्राथमिक एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बिलकोट तक पहुंच गया। हाथी ने गांव व दोनों विद्यालयों की पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त कर दी हैं। गांव में हाथी की धमक से ग्रामीणों में दहशत है।

Trending Videos


बिलकोट की प्रधान रेनू चतुर्वेदी, विपुल चतुर्वेदी, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बिलकोट के प्रधानाध्यापक महिपाल सिंह, प्राथमिक विद्यालय बिलकोट के प्रधानाध्यापक गिरीश बलोधी ने बताया कि मंगलवार रात को केटीआर के जंगल से निकलकर एक हाथी दो किमी. खड़ी चढ़ाई चढ़कर बिलकोट गांव पहुंच गया। हाथी ने गांव व दोनों विद्यालयों की सारी पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त कर दी है। जिससे बुधवार को गांव में पानी के लिए ग्रामीण परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Rudraprayag: गुलदार की दहशत, पांच साल के बच्चे को खींचकर ले गया, आठ स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित

वहीं पेयजल की आपूर्ति बाधित होने से दोनों विद्यालयों में मध्याह्न भोजन बनाने में भी दिक्कत आई। विद्यालय व आसपास के क्षेत्र में कई दिनों से बाघ की हलचल भी बनी हुई है। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से वन्यजीवों से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने व पेयजल लाइन की मरम्मत कराने की मांग की है। सूचना पर वन विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर मौका मुआयना किया। हाथी को आबादी क्षेत्र से दूर जंगल में खदेड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विद्यालय की सूचना पर विभागीय टीम के साथ गांव में मुआयना किया था। पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने के संबंध में रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।
- सुभाष घिल्डियाल, रेंजर, दीवा रेंज गढ़वाल वन प्रभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed