{"_id":"6a871761f5d20e4a2e016c00","slug":"kotdwar-police-arrested-man-accused-of-swindling-18-lakh-under-pretext-of-securing-jobs-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar: नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख रुपये ठगने का आरोपी गिरफ्तार; गैर जमानती वारंट के बाद दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar: नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख रुपये ठगने का आरोपी गिरफ्तार; गैर जमानती वारंट के बाद दबोचा
Thu, 20 Aug 2026 08:36 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 20 Aug 2026 08:36 PM IST
सार
शिकायत में बाताया गया था कि प्रदीप सैनी ने उन्हें नौकरी दिलाने का झांसा देकर 18 लाख रुपये लिए थे। आरोपी ने न तो नौकरी दिलाई और न ही पैसे वापस किए।
विज्ञापन
ठगी का आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। हरिद्वार के शिवालिक नगर निवासी आरोपी प्रदीप सैनी पर सूर्यकांत बलूनी से पैसे ठगने का आरोप है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे पौड़ी जेल भेजने के आदेश मिले।
विज्ञापन
कोतवाल प्रदीप नेगी ने बताया कि कोटद्वार के जौनपुर निवासी पीड़ित सूर्यकांत बलूनी ने कोतवाली कोटद्वार में शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि प्रदीप सैनी ने उन्हें नौकरी दिलाने का झांसा देकर 18 लाख रुपये लिए थे। आरोपी ने न तो नौकरी दिलाई और न ही पैसे वापस किए। शिकायत मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल ने तत्काल मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। कोतवाली कोटद्वार में प्रदीप सैनी के खिलाफ धोखाधड़ी से संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
विज्ञापन
Dehradun: लालपुल के पास वारदात; कार और बाइक सवारों के बीच विवाद, युवकों ने की कई राउंड फायरिंग
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपों की पुष्टि होने पर प्रदीप सैनी को बुलाया, लेकिन वह अपने घर से फरार हो गया। लगातार फरार रहने के कारण न्यायालय से उसका गैर जमानती वारंट प्राप्त किया गया था। पुलिस ने मुखबिरों की मदद से उसकी तलाश जारी रखी। उपनिरीक्षक दिनेश चमोली और हेड कांस्टेबल आदित्य की टीम उसे गिरफ्तार कर कोटद्वार लाई।