{"_id":"69b6d2df2fa5435de00d9c24","slug":"kuldeep-yadav-and-vanshika-departed-from-dehradun-airport-for-kanpur-after-wedding-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jollygrant: वैवाहिक बंधन में बंधने के बाद उत्तराखंड से कानपुर रवाना हुए कुलदीप यादव और वंशिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jollygrant: वैवाहिक बंधन में बंधने के बाद उत्तराखंड से कानपुर रवाना हुए कुलदीप यादव और वंशिका
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 15 Mar 2026 09:13 PM IST
विज्ञापन
कुलदीप और वंशिका
- फोटो : ANI
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव और वंशिका वैवाहिक बंधन में बंधने के बाद मसूरी से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से यह दोनों अपने परिजनों के साथ विशेष चार्टर्ड विमान द्वारा कानपुर को रवाना हुए।
Trending Videos
बता दें कि कुलदीप यादव और वंशिका का मसूरी में विवाह संपन्न हुआ था। जिसमें क्रिकेट जगत की हस्तियों के अलावा फिल्म स्टार और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी शामिल हुए थे। वैवाहिक रस्म पूरी होने के बाद सभी लोग रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से कुलदीप और वंशिका अपने परिजनों के साथ चार्टर्ड विमान से कानपुर को रवाना हुए। कुलदीप और वंशिका के साथ उनके परिवार के कुल सात अन्य लोग भी रवाना हुए। इससे पहले सुबह 10 बजे फिल्म स्टार ऋतिक रोशन भी एयरपोर्ट से फ्लाइट से वापस लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
PHOTOS: एक दूजे के हुए कुलदीप-वंशिका; बरात में चहल, रिंकू ने मचाया धमाल, धीरेंद्र शास्त्री भी पहुंचे
ये लोग देहरादून से कानपुर हुए रवाना
कुलदीप यादव, ऊषा यादव, वंशिका चड्ढा, मधु यादव, सिया देवी, अनुष्का सिंह, एमपी सिंह, इशिका भटनागर, दर्शिका।