फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   LPG Crisis Growing Concern Over Gas Cylinders in Households Hosting Weddings Chamoli Uttarakhand News

Chamoli: अप्रैल में 50 से अधिक शादियां, व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति नहीं होने से घरों में बढ़ी चिंता

Sat, 04 Apr 2026 04:14 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, देवाल (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, देवाल (चमोली) Published by: Renu Saklani Updated Sat, 04 Apr 2026 04:14 PM IST
सार

गोदामों से व्यावसायिक सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं। और इसी माह 50 से अधिक शादियां हैं। ऐसे में लोगों के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है।

विज्ञापन
LPG Crisis  Growing Concern Over Gas Cylinders in Households Hosting Weddings Chamoli Uttarakhand News
गैस सिलिंडर - फोटो : संवाद

विस्तार

व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति नहीं होने से शादी वाले घरों में लोगों की चिंता बढ़ गई है। अप्रैल माह में विकासखंड में 50 से अधिक शादियां हैं। लोगों का कहना है कि शादी समारोह के लिए अन्य व्यवस्थाएं हो गई हैं लेकिन सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं।

विज्ञापन

दो गैस एजेंसी थराली व नारायणबगड़ घरेलू गैस व व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति करती है।यहां करीब सात हजार से अधिक उपभोक्ता हैं। गैस एजेंसी के वाहन यहां नहीं आने से उपभोक्ता एजेंसी के गोदामों से सिलिंडर लेने के लिए मजबूर हैं लेकिन गोदाम में व्यावसायिक सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं। कैल गांव के मदन मिश्रा के बेटे का विवाह 29 अप्रैल, बेराधार के रघुवीर सिंह की पुत्री का विवाह 20 अप्रैल व अठ्ठू के नवीन चंद्र की पुत्री का विवाह 22 अप्रैल को होना है।

विज्ञापन


मदन मिश्रा ने कहा कि अब सिलिंडरों की आवश्यकता है लेकिन उन्हें सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं। इस क्षेत्र में अप्रैल माह में 50 से अधिक शादी हैं। लोगों ने जिलाधिकारी व जिला पूर्ति अधिकारी से शादी के आयोजन के लिए कम से कम तीन व्यावसायिक सिलिंडर देने की मांग की। वहीं इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक सुरेंद्र पुरोहित ने बताया कि अभी व्यावसायिक सिलिंडर नहीं पहुंचे हैं। शीघ्र मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में घरेलू सिलिंडरों का इस्तेमाल करना अपराध

शादी समारोह में घरेलू सिलिंडरों का उपयोग नहीं कर सकते हैं। जिला पूर्ति अधिकारी ने जनपद के सभी गैस एजेंसी के प्रबंधक व पूर्ति निरीक्षक को दो अप्रैल को भेजे पत्र में शादी, लॉन और कैटरिंग में घरेलू गैस सिलिंडरों का इस्तेमाल करना कानूनी अपराध बताया। 

देवाल पूर्णा गांव में बांटे सिलिंडर

इंडेन गैस सर्विस ने शुक्रवार को ब्लॉक के पूर्णा गांव में करीब 24 दिनों बाद घरेलू सिलिंडरों की आपूर्ति की। इस दौरान आसपास गांव के लोग सिलिंडर लेकर मौके पर पहुंच गए। कई उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर मिल गए लेकिन कई उपभोक्ताओं के डीएसी नंबर नहीं आने पर उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। पूर्ति निरीक्षक मनोहर फस्र्वाण ने बताया कि गैस एजेंसी को वाहन से सिलिंडरों की आपूर्ति करने को कहा गया है। दूसरी ओर भारत गैस एजेंसी की ओर से गैस सिलिंडर का वितरण अभी तक नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: चुनावी मोर्चे पर अकेले पड़ गए कांग्रेस के कमांडर, नेताओं की खींचतान से घमासान, बनना पड़ रहा ढाल

एजेंसी के कर्मी उपभोक्ताओं की समस्या के निराकरण में जुटे

कर्णप्रयाग। सिमली स्थित इंडेन रसोई गैस एजेंसी के कार्यालय के कर्मी नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को रसोई गैस का नियमित वितरण और केवाईसी कर समस्याओं के निराकरण की पहल करने में लगे हैं। विभागीय कर्मी पुनीत डिमरी ने बताया कि उपभोक्ताओं को मानकों के अनुरूप गैस का वितरण करने और उनको विभागीय प्रक्रियाओं की जानकारियां दी जा रही हैं। उपभोक्ता सुनील खंडूड़ी, अजय डिमरी, रणजीत सिंह रावत आदि ने बताया कि इंडेन रसोई गैस कार्यालय सिमली में विभागीय कर्मी उपभोक्ताओं की परेशानियों का निराकरण कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed