सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mafia and anarchic elements have lost their fear of law: Godiyal

माफिया और अराजक तत्वों में कानून का भय समाप्त : गोदियाल

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
Mafia and anarchic elements have lost their fear of law: Godiyal
विज्ञापन
-शिक्षा व वन विभाग कार्यालय में हमलावरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करे सरकार
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रदेश में माफिया, अराजक तत्वों में कानून का भय समाप्त हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों पर प्रायोजित हमले किए जा रहे हैं। इससे कानून व्यवस्था के साथ लोकतांत्रिक व्यवस्था ध्वस्त हो रही है।
गोदियाल ने शिक्षा निदेशालय व वन विभाग के आशारोड़ी रेंज कार्यालय में हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में जमीन, शराब व खनन माफिया हाबी हो चुके हैं। राजधानी देहरादून में लगातार आपराधिक वारदातें हो रही हैं। सत्तारूढ़ दल के विधायक के नेतृत्व में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर कार्यालय में हुए हमले को उचित नहीं ठहराया जा सकता है। विद्यालय का नाम परिवर्तित करना किसी अधिकारी के अधिकार में नहीं होता है, यह निर्णय सरकार के स्तर पर लिया जाता है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि दोनों घटनाओं में संलिप्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए प्रभावी, ठोस और दीर्घकालिक व्यवस्था की जाए, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed