{"_id":"619ccb4a5e26af37a36a6b19","slug":"mahant-narendra-giri-death-case-cbi-may-do-investigation-again-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंत नरेंद्र गिरी केस: ...तो क्या फिर से हरिद्वार में डेरा डालेगी सीबीआई, कई जगह हो सकती है पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंत नरेंद्र गिरी केस: ...तो क्या फिर से हरिद्वार में डेरा डालेगी सीबीआई, कई जगह हो सकती है पूछताछ
दीपक प्रजापति, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 23 Nov 2021 04:40 PM IST
विज्ञापन
सार
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महंत नरेंद्र गिरि की मौत को लेकर तमाम तरह से सवाल खड़े हो रहे हैं। एक बार फिर से जल्द ही सीबीआई की टीम के हरिद्वार आने की संभावना जताई जा रही है।
महंत नरेंद्र गिरि
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
विस्तार
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ब्रह्मलीन श्रीमहंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में सीबीआई के हाथ लगे अहम सुरागों के बाद वह फिर से धर्मनगरी पहुंच सकती है। टीम नरेंद्र गिरि के रुकने वाले स्थानों की जांच कर सकती है। वहीं सवाल उठ रहा है आनंद गिरि जिस वीडियो को वायरल करने की धमकी श्रीमहंत नरेंद्र गिरि को दे रहा था, वह कहां बनी और किसकी है।
Trending Videos
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ब्रह्मलीन श्रीमहंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में जांच कर रही सीबीआई के हाथ आनंद गिरि का एक आडियो लगना बताया जा रहा है। इसमें वह श्रीमंहत नरेंद्र गिरि को धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महंत नरेंद्र गिरि की मौत को लेकर तमाम तरह से सवाल खड़े हो रहे हैं। एक बार फिर से जल्द ही सीबीआई की टीम के हरिद्वार आने की संभावना जताई जा रही है। वहीं लोगों का कहना है कि जिस वीडियो को वायरल करने की बात आनंद गिरि अपने ऑडियो में श्रीमहंत नरेंद्र गिरि को कह रहा है, वह आखिर है कहां। आनंद गिरि के मोबाइल से लेकर उसका लैपटॉप तक इस समय सीबीआई के कब्जे में है।
संपत्ति विवाद की बात आ रही सामने
महंत नरेंद्र गिरि की मौत के पीछे संपत्ति का विवाद की बात सामने आ रही है। कोई कह रहा है कि उनको इस कदर ब्लैकमेल किया गया कि उनको खुद को खत्म करना पड़ा, जबकि कोई कुछ और ही कह रहा है। फिलहाल हर कोई यह जानना चाह रहा है कि महंत नरेंद्र गिरि की मौत की असल वजह क्या है।
पहले भी ब्लैकमेल किए जा चुके हैं संत
धर्मनगरी में पहले भी संतों को ब्लैकमेल किया जा चुका है। एक बड़े संत को ब्लैकमेल करने के मामले में 2019 में कनखल थाने में एक महिला के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ था। इसके बाद महिला को जेल भेज दिया गया था।
कौन हैं हरिद्वार के दो व्यक्ति
सीबीआई जांच में सामने आया है कि हरिद्वार के दो व्यक्तियों ने भी उस वीडियो को देखा था। ऐसे में सोमवार को चर्चाओं को बाजार गर्म रहा कि आखिर हरिद्वार के वे दो व्यक्ति कौन हैं, जिन्होंने इस वीडियो को देखा था।
आखिर क्या राज छिपा है वीडियो में
श्रीमहंत नरेंद्र गिरि की जिस वीडियो को वायरल करने की धमकी दी जा रही थी। आखिर उस वीडियो में क्या राज छिपे हैं, जिसके बल पर श्रीमहंत को बदनाम करने की साजिश की जा रही थी।