{"_id":"69f0c0fcdfc838d0cc0f6417","slug":"mahila-congress-marches-to-assembly-50-workers-detained-by-police-dehradun-news-c-5-drn1043-957736-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: महिला कांग्रेस का विधानसभा कूच, 50 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: महिला कांग्रेस का विधानसभा कूच, 50 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला आरक्षण लागू करने में देरी पर जताई नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। महिला कांग्रेस ने 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करने में देरी पर नाराजगी जताते हुए नेहरू कालोनी से विधानसभा कूच किया। लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रिस्पना पुल के पास रोक लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। जिसके बाद प्रदर्शनकारी महिलाएं वहीं धरने पर बैठ गई। पुलिस ने कुछ देर बाद महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला सहित करीब 50 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन में एक घंटा बैठाए रखने के बाद छोड़ दिया।
महिला कांग्रेस के विधानसभा कूच को चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत ने समर्थन दिया। उन्होंने कहा, महिलाओं को उनका सांविधानिक अधिकार देने में देरी लोकतंत्र के मूल्यों के खिलाफ है। सरकार को शीघ्र महिला आरक्षण लागू करना चाहिए। विधानसभा के विशेष सत्र को उन्होंने राजनीतिक नौटंकी बताया। कहा, जिन राज्यों में अगले साल चुनाव है, वहां इस तरह की नौटंकी की जा रही है। भाजपा यदि महिलाओं के प्रति इमानदार है तो 2023 में पारित महिला आरक्षण को 2027 में लागू करे। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा, संसद में वर्ष 2023 में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने के बावजूद आज तक 33 फीसदी महिला आरक्षण लागू नहीं किया जाना सरकार की नीयत पर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने कहा, जनगणना और परिसीमन के नाम पर महिलाओं के अधिकार को लगातार टाला जा रहा है, जिसे महिला कांग्रेस किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगी। जब तक महिलाओं को उनका हक नहीं मिलेगा, हमारा संघर्ष जारी रहेगा। पूर्व प्रदेश सचिव महेश जोशी ने आरोप लगाया कि भाजपा झूठ और प्रपंच की राजनीति कर रही है। उसका महिला हितों से कोई सरोकार नहीं है। विधानसभा कूच करने वालों में जया कर्नाटक, पुष्पा पवार, अंशुल त्यागी, आशा रावत, सुशीला शर्मा, अंजू मिश्रा, शशि शाह, अनीता सकलानी, शोभा बडोनी, ललित भद्री, बबलू पंवार, शहीद जमाल, आलोक मेहता, नरेश सकलानी, बंटू, गौरव रावत, नितिन उनियाल, अनुज, अनुराग कंसवाल, अभिमन्यु आदि शामिल रहे।
-- -- --
हिरासत में लिए जाने के दौरान घायल हुई महिला
रिस्पना पुल के पास धरना दे रही महिला कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत में लिए जाने के दौरान पछवादून महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अंशुल त्यागी
घायल हो गई थी। इस पर 108 में कॉल कर एंबुलेंस बुलाकर महिला को प्राथमिक उपचार दिया गया।
Trending Videos