{"_id":"69f312abe0ee1523e60680ca","slug":"uttarakhand-weather-news-snowfall-hailstorm-in-the-high-altitude-areas-of-chamoli-district-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: बारिश, बर्फबारी ने दी गर्मी से राहत, चमोली के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गिरी बर्फ, मसरी में ठंडक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: बारिश, बर्फबारी ने दी गर्मी से राहत, चमोली के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गिरी बर्फ, मसरी में ठंडक
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:09 PM IST
विज्ञापन
सार
प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला। चमोली जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जहां बर्फबारी हुई वहीं मसूरी में बारिश ने ठंडक का अहसास कराया।
बारिश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
उत्तराखंड के चमोली और मसूरी में मौसम ने करवट बदली और बारिश बर्फबारी ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। गोपेश्वर में दोपहर में कुछ देर के लिए ओलावृष्टि हुई। बारिश, बर्फबारी से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
Trending Videos
वहीं पहाड़ों की रानी मसूरी में जमकर बारिश हुई। बारिश के साथ ओले भी पड़े। मौसम में ठंडक लौट आई। सड़क की नालियां बंद होने से बरसात का पानी सड़क पर बहने लगा। मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों के भीतर राज्य के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई थी। इसके साथ ही करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। कुछ जिलों में बारिश का दौर आगामी पांच मई तक जारी रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: चुनावी मोर्चे पर बिना टीम कप्तान की जिम्मेदारी निभा रहे गोदियाल, रणनीति को नहीं मिल पा रही धार
मौसम विभाग ने विशेष रूप से देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जनपदों के लिए अलर्ट जारी किया है। इन पहाड़ी क्षेत्रों में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान ओलावृष्टि और तेज बारिश की संभावना जताई गई है। अचानक बदलते मौसम को देखते हुए किसानों और आमजन को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
मौसम निदेशक सीएस तोमर ने बताया कि आगामी 24 से 48 घंटों में प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि साप्ताहिक पूर्वानुमान के अनुसार पांच मई तक कुछ जनपदों में हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
