{"_id":"69f2cdbf3e8971ecc20c461d","slug":"kailash-kher-reached-kedarnath-dham-took-blessings-after-seeing-baba-kedar-uttarakhand-news-in-hindi-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag: कैलाश खेर पहुंचे केदारनाथ धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा केदार का लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag: कैलाश खेर पहुंचे केदारनाथ धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा केदार का लिया आशीर्वाद
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग।
Published by: Renu Saklani
Updated Thu, 30 Apr 2026 09:07 AM IST
विज्ञापन
सार
कैलाश खेर केदारनाथ धाम दर्शन के लिए पहुंचे। बाबा केदार का आशीर्वाद लेकर कुछ देर वह यही बैठे रहे।
कैलाश खेर पहुंचे केदारनाथ धाम,
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने बृहस्पतिवार को केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर देश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। धाम पहुंचने पर केदार सभा के सदस्यों व मंदिर समिति के सदस्य विनीत चन्द्र पोस्ती ने उनका स्वागत किया।
Trending Videos
कैलाश खेर ने मंदिर परिसर में कुछ समय व्यतीत कर आध्यात्मिक ऊर्जा को महसूस किया। उन्होंने सुरक्षा में तैनात कर्मियों, तीर्थ पुरोहितों और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से भी मुलाकात की। साथ ही यात्रा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कैलाश खेर ने केदारनाथ धाम की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद यहां की व्यवस्थाएं बेहद संतोषजनक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Dehradun: लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे तीन बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, एक ढेर, थाना प्रभारी को भी गोली लगी
उन्होंने कहा कि बाबा केदार की नगरी में पहुंचकर मन को अद्भुत शांति और ऊर्जा मिलती है। केदारनाथ धाम की दिव्यता और आध्यात्मिक वातावरण हर श्रद्धालु को एक अलग अनुभूति प्रदान करता है। यहां पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन, मंदिर समिति और तीर्थ पुरोहितों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
