{"_id":"69f247f3fdd6c1b78c018158","slug":"chakrata-unique-wedding-five-brothers-marry-under-a-single-mandap-bride-arrive-at-groom-s-home-with-barat-2026-04-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Unique Wedding: एक ही मंडप में पांच भाइयों की शादी, बरात लेकर दूल्हों के घर पहुंचीं दुल्हनें; खूब हो रही चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unique Wedding: एक ही मंडप में पांच भाइयों की शादी, बरात लेकर दूल्हों के घर पहुंचीं दुल्हनें; खूब हो रही चर्चा
मुकेश जोशी, संवाद न्यूज एजेंसी, चकराता
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:00 AM IST
सार
चकराता में एक ही परिवार के पांच भाइयों का विवाह एक साथ, एक ही दिन और एक ही मंडप में हुआ। समारोह की सबसे खास बात यह रही कि जौनसारी परंपरा जोझोड़े के तहत पांचों दुल्हनें स्वयं बारात लेकर दूल्हों के घर पहुंचीं।
विज्ञापन
1 of 5
एक साथ पांच भाइयों की शादी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
चकराता तहसील क्षेत्र के खरासी गांव में एक अनोखा और आकर्षक विवाह समारोह इन दिनों चर्चा का विषय बना है। बुधवार को यहां एक ही परिवार के पांच भाइयों का विवाह एक साथ, एक ही दिन और एक ही मंडप में हुआ। इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
परिवार के पांचों भाई नरेंद्र, प्रदीप, प्रीतम, अमित और राहुल का विवाह पारंपरिक जौनसारी रीति-रिवाज जोझोड़े के अनुसार हुआ। नरेंद्र का विवाह हय्यो निवासी अन्नू से, प्रदीप का जोगियो निवासी निक्की से और प्रीतम का विवाह हय्यो निवासी पुनीता से हुआ।
एक साथ पांच भाइयों की शादी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं अमित ने गोरछा निवासी निर्मला के साथ सात फेरे लिए जबकि राहुल का विवाह जोगियों निवासी आंचल के साथ हुआ। परिवार की बेटी प्रियंका का विवाह भी बृहस्पतिवार को मरलऊ निवासी रणवीर सिंह के साथ होना है। इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए संयुक्त परिवार ने भव्य आयोजन किया। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा और लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
3 of 5
एक साथ पांच भाइयों की शादी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अनोखी जौनसारी परंपरा
इस विवाह समारोह की सबसे खास बात यह रही कि जौनसारी परंपरा जोझोड़े के तहत पांचों दुल्हनें स्वयं बारात लेकर दूल्हों के घर पहुंचीं। इस अनोखे नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए। यह परंपरा क्षेत्र में संयुक्त परिवार की एकता, सम्मान और सामंजस्य का प्रतीक मानी जाती है और स्थानीय संस्कृति की झलक पेश करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एक साथ पांच दुल्हन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सामाजिक सद्भाव का उदाहरण
विवाह समारोह में शामिल जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष मधु चौहान, उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद के सदस्य गीता राम गौड़, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मठोर सिंह चौहान और प्रताप सिंह रावत सहित कई गणमान्य लोगों ने इस आयोजन की सराहना की।
विज्ञापन
5 of 5
एक साथ पांच भाइयों की शादी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पारिवारिक समरसता का उत्कृष्ट उदाहरण
उन्होंने इसे संयुक्त परिवार की एकता, प्रेम और पारिवारिक समरसता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।यह आयोजन समाज में भाईचारे, परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजने का संदेश देता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।