{"_id":"69f26401b0ab492297074a98","slug":"it-is-important-for-the-new-generation-to-connect-with-their-roots-negi-da-dehradun-news-c-5-1-drn1031-959198-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जुड़ना जरूरी : नेगी दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जुड़ना जरूरी : नेगी दा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रख्यात लोकगायक गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि आज हमें नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने की जरूरत है। नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और लोक परंपराओं से जोड़ने के लिए मातृभाषा को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए।
गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में आयोजित अपणी लोकभाषा गढ़वाली पाठ्यक्रम पुस्तक के लोकार्पण समारोह में संबोधित कर रहे थे। यह पुस्तक क्षेत्रीय भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है। लेखिका रमन पोली सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में गढ़वाली भाषा की अध्यापिका हैं। स्कूल के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने बताया कि इस पुस्तक का उद्देश्य छात्रों को गढ़वाली भाषा के व्याकरण, शब्दावली और लोक साहित्य से परिचित कराना है जिससे क्षेत्रीय भाषा का संरक्षण हो सके। प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल ने भी विचार रखे।
Trending Videos