सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee: Two youths threw inflammable substance on woman going with her fiancé, leaving her face badly burnt

Roorkee: दो युवकों ने मंगेतर के साथ जा रही युवती पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ,  चेहरा बुरी तरह झुलसा

अमर उजाला नेटवर्क, रुड़की Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 30 Apr 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
सार

हमले में युवती का चेहरा बुरी तरह झुलस गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रिंस निवासी करौंदी और उसके साथी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की तलाश को संभावित ठिकानों पर पुलिस की दबिश जारी है।

Roorkee: Two youths threw inflammable substance on woman going with her fiancé, leaving her face badly burnt
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पुहाना स्थित पुल पर बाइक सवार दो युवकों ने एक युवती पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। हमले में युवती का चेहरा बुरी तरह झुलस गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रिंस निवासी करौंदी और उसके साथी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की तलाश को संभावित ठिकानों पर पुलिस की दबिश जारी है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, युवती रुड़की की एक कॉलोनी में किराये पर रहती है और भगवानपुर स्थित एक निजी कंपनी में काम करती है। वह अपने मंगेतर के साथ बाइक पर रुड़की जा रही थी। जैसे ही वह पुहाना स्थित पुल के पास पहुंचे तभी घात लगाकर बैठे प्रिंस और उसके साथी ने उन्हें रोक लिया और युवती पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती की चीखें सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए पर तब तक आरोपी भाग चुके थे। युवती का चेहरा गंभीर रूप से झुलस गया है। निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि  पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed