{"_id":"69f255e2d9464a1c9304dd4c","slug":"dehradun-encounter-between-police-and-criminals-in-prem-nagar-one-killed-station-in-charge-also-sustain-gunsh-2026-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: प्रेमनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़; एक बदमाश ढेर, थाना प्रभारी को भी गोली लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: प्रेमनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़; एक बदमाश ढेर, थाना प्रभारी को भी गोली लगी
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
सार
Dehradun Crime News: पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान दो लोग संदिग्ध दिखे। पुलिस ने उनका पीछा किया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी।
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन
विस्तार
देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि देर रात हुई इस मुठभेड़ में पुलिस ने एक बदमाश को ढेर कर दिया जबकि दूसरा घायल है। मुठभेड़ में प्रेमनगर थाना प्रभारी नरेश राठौर को भी गोली लगी है।
Trending Videos
सूत्रों के मुताबिक लूट की घटना के आरोपियों की धड़पकड़ के लिए पुलिस नाकेबंदी कर जांच कर रही थी। इसी दौरान बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि लूट की घटना भी ताजा ही है। इसी वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Haridwar: प्रेमिका का तलाक कराकर खुद शादी करना चाहता था प्रेमी, पिता ने विरोध किया तो बेरहमी से ले ली जान
पुलिस इन्हीं की घेराबंदी कर रही थी। इसी दौरान मुठभेड़ हो गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस मारे गए बदमाश की डेड बॉडी लेकर कोरोनेशन अस्पताल पहुंच चुकी थी। घायल थाना प्रभारी नरेश राठौर को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया था।
