सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accident on Rishikesh-Dehradun Highway Speeding Car Tyre Bursts Multiple Vehicles Collide

ऋषिकेश-देहरादून हाईवे पर हादसा: जंगलात चौकी के पास तेज रफ्तार कार का अचानक फटा टायर, कई वाहनों में लगी टक्कर

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 29 Apr 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
सार

कार देहरादून की ओर जा रही थी। अचानक कार का टायर फटने से तीन वाहनों में टक्कर हुई। गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

Accident on Rishikesh-Dehradun Highway Speeding Car Tyre Bursts Multiple Vehicles Collide
कार हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

जंगलात चौकी के पास देहरादून की ओर से आ रही तेज रफ्तार यूपी नंबर की एक कार का अचानक टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी ओर पहुंच गया। इस दौरान सामने से आ रही राजस्थान नंबर की कार को टक्कर मार दी, जबकि उसके पीछे आ रही एक अन्य कार भी हादसे की चपेट में आ गई।

Trending Videos


टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि राजस्थान से मसूरी घूमने जा रहे पर्यटक और अन्य वाहन में सवार दो परिवारों के सदस्य बाल-बाल बच गए नही तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: रेल यात्री ध्यान दें, दो महीने तक रेल मार्ग व्यस्त, इन रूट की ट्रेनों में कंफर्म टिकट मुश्किल


 

दुर्घटना में तेज रफ्तार कार चालक को हल्की चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी केसी भट्ट ने बताया कि कार का टायर फटने से तीन वाहनों की टक्कर हुई है। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed