सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kumbh Mela: Government orders for construction work not issued, CS upset

कुंभ मेला : निर्माण कार्यों के जारी नहीं हुए शासनादेश, सीएस नाराज

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
Kumbh Mela: Government orders for construction work not issued, CS upset
विज्ञापन
-आपत्तियां निस्तारित कर तीन दिन में जीओ जारी करने के दिए निर्देश
Trending Videos

-यातायात प्लान फाइनल करने के लिए मेलाधिकारी, आईजी कुंभ और रेलवे जल्द करें समन्वय बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कुंभ मेला-2027 से जुड़े निर्माण कार्यों के शासनादेश जारी न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को तीन दिन में सभी आपत्तियों का निराकरण करते हुए शासनादेश जारी करने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने यह निर्देश सचिवालय में कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में दिए। कहा कि मेले के लिए भूमि अधिग्रहण और आवंटन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए। विभागों और संस्थानों को आवंटित होने वाली भूमि का कार्य 30 जून तक पूरा किया जाए0। उन्होंने आयुक्त गढ़वाल को भूमि अधिग्रहण व आवंटन प्रक्रिया को कुंभ मास्टर प्लान में शामिल करने के लिए कहा। मुख्य सचिव ने कहा कि अस्थायी कार्यों को प्राथमिकता के साथ जल्द शुरू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकस्मिक यातायात प्लान भी तैयार रखें
मुख्य सचिव कहा कि कुंभ मेला क्षेत्र के लिए रेल, सड़क मार्ग का यातायात प्लान तैयार किया जाए। इस संबंध में मेलाधिकारी कुंभ, आईजी कुंभ और डीआरएम मुरादाबाद की जल्द बैठक की जाए। कुंभ क्षेत्र के आसपास के जिलों में भी ट्रैफिक प्लान और पार्किंग सुविधाओं का विस्तार किए जाने के निर्देश जिलाधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि आकस्मिक यातायात प्लान भी तैयार रखा जाए। प्रदेश में प्रवेश करने वाले स्थानों पर भी पार्किंग, रुकने, खाने एवं शौचालयों की उचित व्यवस्था रखी जाए। साथ ही मेला क्षेत्र में चिह्नित पार्किंग स्थलों में भी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
---
स्वच्छता के लिए बनाएं विशेष योजना
मुख्य सचिव ने कहा कि कुंभ मेले के दौरान देश विदेश से श्रद्धालु शामिल होते है। इसलिए कुंभ क्षेत्र में स्वच्छता का ध्यान रखने के लिए विशेष योजना तैयार की जाए। पर्यटक सूचना केंद्रों की स्थापना करें, जिससे श्रद्धालुओं को समय पर उचित जानकारी मिल सके। मुख्य सचिव ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन के लिए भी निर्देश दिए। कहा कि प्रदेश की विभिन्न लोक कलाओं के निपुण कलाकारों को इससे अपनी संस्कृति देश विदेश तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा। सीएस ने इसकी जिम्मेदारी पर्यटन, सूचना और संस्कृति विभाग को दी। बैठक में सचिव नितेश कुमार झा, डॉ. पंकज कुमार पांडेय, बृजेश कुमार संत, विनय शंकर पांडेय, श्रीधर बाबू अद्दांकी, रणवीर सिंह चौहान, मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुंभ योगेंद्र सिंह रावत एवं रेलवे डिवीजन मुरादाबाद के अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed