{"_id":"69f1fef19fee307ddd0f76f7","slug":"accident-on-rishikesh-dehradun-highway-speeding-car-tyre-bursts-multiple-vehicles-collide-2026-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश-देहरादून हाईवे पर हादसा: जंगलात चौकी के पास तेज रफ्तार कार का अचानक फटा टायर, कई वाहनों में लगी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश-देहरादून हाईवे पर हादसा: जंगलात चौकी के पास तेज रफ्तार कार का अचानक फटा टायर, कई वाहनों में लगी टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 29 Apr 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
सार
कार देहरादून की ओर जा रही थी। अचानक कार का टायर फटने से तीन वाहनों में टक्कर हुई। गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
कार हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
जंगलात चौकी के पास देहरादून की ओर से आ रही तेज रफ्तार यूपी नंबर की एक कार का अचानक टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी ओर पहुंच गया। इस दौरान सामने से आ रही राजस्थान नंबर की कार को टक्कर मार दी, जबकि उसके पीछे आ रही एक अन्य कार भी हादसे की चपेट में आ गई।
Trending Videos
टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि राजस्थान से मसूरी घूमने जा रहे पर्यटक और अन्य वाहन में सवार दो परिवारों के सदस्य बाल-बाल बच गए नही तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand: रेल यात्री ध्यान दें, दो महीने तक रेल मार्ग व्यस्त, इन रूट की ट्रेनों में कंफर्म टिकट मुश्किल
दुर्घटना में तेज रफ्तार कार चालक को हल्की चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी केसी भट्ट ने बताया कि कार का टायर फटने से तीन वाहनों की टक्कर हुई है। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही।

कमेंट
कमेंट X