सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Yatra Orange alert issued for two days DM conducted inspection of Yatra Control Room late at night

Kedarnath Yatra: मौसम विभाग का दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट, डीएम ग्राउंड जीरो पर, देर रात्रि कंट्रोल रूम पहुंचे

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: Renu Saklani Updated Wed, 29 Apr 2026 09:01 AM IST
विज्ञापन
सार

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने देर रात्रि आपातकालीन परिचालन केंद्र व यात्रा कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। ग्राउंड जीरो पर मोर्चा संभाले हुए डीएम विशाल मिश्रा ने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

Kedarnath Yatra Orange alert issued for two days DM conducted  inspection of Yatra Control Room late at night
आपातकालीन परिचालन केंद्र - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र और यात्रा कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने वहां लगी सीसीटीवी कैमरों के जरिए यात्रा मार्ग, संवेदनशील जगहों और मौसम की स्थिति की निगरानी व्यवस्था को परखा।

Trending Videos

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निगरानी और सूचना तंत्र को और मजबूत किया जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई हो सके। उन्होंने साफ कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है और इसके लिए 24 घंटे सतर्क रहना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: रिकॉर्ड तोड़ जंगलों में आग की घटनाएं दर्ज, वायु गुणवत्ता चिंताजनक, ब्लैक कार्बन बढ़ा रही तपन

जिलाधिकारी ने एसओएस कॉल सेंटर की कार्यप्रणाली भी जांची और निर्देश दिए कि सूचना का आदान-प्रदान तेज और सटीक होना चाहिए। आपदा या आपात स्थिति में तुरंत रिस्पॉन्स देने के लिए सिस्टम को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को 24 घंटे निगरानी रखने और हर सूचना पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed